अब कभी Team India के लिए नहीं खेलेंगे Suryakumar Yadav! जल्द BCCI इन तीनों में से एक को बनाएगी कप्तान

Published - 03 May 2026, 03:12 PM | Updated - 03 May 2026, 03:20 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मौजूदा सीजन में सूर्या ने एमआई के लिए कुल 9 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 20.33 की मामूली औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 183 रन बनाए हैं, जिसमें अर्धशतक शामिल था।

इस प्रदर्शन के बाद सूर्या का पत्ता टीम इंडिया की टीम से भी कट सकता है, जिसके बाद बीसीसीआई इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तान चुन सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं सकते हैं कप्तानी के तीन प्रमुख दावेदार खिलाड़ी।

संजू सैमसन बन सकते हैं Team India के कप्तान

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सूर्यकुमार यादव के बाद भारत का अगला टी20 कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। संजू का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

उन्होंने भारत के लिए साल 2026 में 10 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 188.20 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 367 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं और एक बार आरआर को फाइनल में भी पहुंचाया था। उनकी कप्तानी काबिलियत को देखते हुए बीसीसीआई संजू के नाम पर विचार विमर्श कर सकती है।

अक्षर पटेल कप्तानी की दौड़ में शामिल

बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) का उप कप्तान नियुक्त किया था। जबकि वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

उनके मौजूदा कप्तानी आंकड़ों के आधार पर वह कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं। बता दें कि, अक्षर ने डीसी की 22 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 9 उनकी टीम ने जीते हैं तो 11 मैचों में टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है।

प्लेऑफ के लिए अभी भी क्वालीफाई कर सकती MI-LSG-KKR! जिंदा है उम्मीदें—ये है पूरा कैलकुलेशन

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं अगले कप्तान

दाएं हाथ के विस्फटोक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। सूर्यकुमार यादव को बाद श्रेयस को भारत (Team India) का अगला टी20 कप्तान माना जा रहा है और इसके पीछे की वजह उनकी शानदार कप्तानी और बल्ले से धमाकेदार फॉर्म है।

श्रेयस की कप्तानी की बात करें तो वह दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी फिसड्डी टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं तो साल 2024 में उन्होंने अपनी कप्तानी के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था

इसके अलावा श्रेयस की कप्तानी में मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी जीत चुकी है। यही कारण है कि श्रेयस को टी20 टीम (Team India) की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

Team India से सूर्या की छुट्टी पर लगी मुहर! Shreyas Iyer नहीं बल्कि RCB का विस्फोटक बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com