प्लेऑफ के लिए अभी भी क्वालीफाई कर सकती MI-LSG-KKR! जिंदा है उम्मीदें—ये है पूरा कैलकुलेशन
Published - 03 May 2026, 02:06 PM | Updated - 03 May 2026, 02:09 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ये टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन आधे सीजन की समाप्ति के बाद ये टीमें 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर विराजमान है, जिसके बाद इनकी प्लेऑफ (IPL 2026) में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली होती नजर आ रही हैं।
हालांकि, इनकी शीर्ष चार में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जीवित हैं, लेकिन इसके लिए इनको बाकी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे ये तीनों टीमें प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं।
मुंबई इंडियंस को करना होगा यह चमत्कार
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। टीम ने मौजूदा सीजन में कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो जीते हैं तो 7 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उनके फिलहाल सिर्फ चार अंक हैं तो टीम के 5 मैच शेष हैं।
अगर एमआई अगले पांच मैचों को बड़े अंतर से जीत जाती है, उसके बाद भी वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है, ऐसे में उनको अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। हालांकि, 14 अंक पर भी प्लेऑफ में पहुंचा जा सकता है, लेकिन इसके लिए दूसरी टीमों पर निर्भरता काफी अधिक बढ़ जाती है।
लखनऊ के पास IPL 2026 प्लेऑफ में जाने का मौका मौजूद
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में निराशाजनक रहा है। टीम को कई करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अब तक उन्होंने खेले 8 मैचों में सिर्फ 2 जीते हैं तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
जबकि एलएसजी के 6 मैच बाकी हैं। अगर वह अपने अगले सभी 6 मैच जीतने में सफल रहती है तो वह प्लेऑफ (IPL 2026) में अपनी जगह बना सकते हैं, क्योंकि 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचा जा सकता है। लेकिन एलएसजी को अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा, जो कि काफी खराब है।
केकेआर को करना होगा सिर्फ ये काम
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 उन्होंने गंवाए हैं तो सिर्फ दो मैच वह जीतने में सफल रहे हैं। इसके अलावा एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। खास बात ये है कि केकेआर के पांच अंक हैं और उनके छह लीग मैच बाकी है।
ऐसे में अगर वह अगले सभी 6 मैच सफलतापूर्वक जीत जाती है तो उनके 17 अंक हो जाएंगे और इसके साथ ही उनकी प्लेऑफ (IPL 2026) में पहुंचने की दावेदारी प्रबल होगी। लेकिन अगर वह यहां से एक भी मैच गंवाते हैं तो प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में उनको दूसरी टीमों के नतीजों पर आश्रित रहना होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर