आगामी वर्ल्ड कप के लिए Team India का हुआ ऐलान, RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका! MI के सिर्फ 2 स्टार
Published - 03 May 2026, 12:39 PM | Updated - 03 May 2026, 01:14 PM
Table of Contents
Team India: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टीम (Team India) की कमान अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौन के कंधों पर सौंपी है तो उप कप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना का चयन किया गया है, जो कि बेहद कमाल की फॉर्म में चल रही हैं।
वहीं, टी20 विश्व कप 2026 के लिए चयन समिति ने महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के चार-चार खिलाड़ियों को मौका दिया है तो मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी से केवल दो प्लेयर्स को चुना है। चलिए आपको बताते हैं कि चयन समिति ने किन पर दिखाया है भरोसा और किनको किया है बाहर।
मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को मौका
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए मुख्य चयन समिति ने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के केवल दो खिलाड़ियों को मौका दिया है। इसमें पहला नाम हरमनप्रीत कौन का है, जिनको टीम (Team India) का लीडर घोषित किया गया है।
हरमनप्रीत के कंधों पर कप्तानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि साल 2025 वाला इतिहास वह इस साल भी दोहराना चाहेंगी। वहीं, एमआई के दूसरी खिलाड़ी यस्तिका भाटिया हैं, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है। यस्तिका का हालिया प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है और यही कारण है कि कप्तानी और मुख्य चयन समिति ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।
RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका!
इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चार खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया है। इनमें स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन बेहद कमाल कमाल का रहा है, जिसके चलते इनपर चयनकर्ताओं और कप्तान ने भरोसा जताया है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी और , नंदनी शर्मा को चुना गया है। बता दें कि, कप्तान ने पत्रकार वार्ता में खुद खुलासा किया है कि उन्होंने मौजूदा स्क्वाड खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर चुना है, ताकि बड़े मंच पर टीम धमाकेदार प्रदर्शन करके खिताब को अपने नाम कर सके।
ये दो खिलाड़ी हुईं Team India से बाहर
टीम मैनेजमेंट ने आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से हरलीन देओल और अमनजोत कौन को बाहर रखने का फैसला किया है। हालांकि, कप्तान ने इन दोनों के चयन नहीं होने पर कहा कि टीम (Team India) प्रबंधन ने इस बार खिलाड़ियों की परिस्थितियों और मौजूदा फॉर्म को प्राथमिकता दी है।
कप्तान ने यह भी कहा कि हरलीन और अमनजोत दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने अतीत में भारत को कई मैच जिताएं हैं, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हमें एक खास कॉम्बिनेशन की आवश्यकता थी।
हालांकि, कप्तान ने यह भी कहा कि टीम (Team India) से बाहर होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह अब दोबारा वापसी नहीं कर सकती हैं, बल्कि यह दर्शाता है कि हमारा बेंच स्ट्रेंथ कितना मजबूत है।
टी20 विश्व कप के लिए भारत का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर