बड़े टूर्नामेंट के लिए BCCI ने किया Team India के हेड कोच का ऐलान, गौतम गंभीर के बेस्ट फ्रेंड को ही सौंप दी कमान

Published - 03 May 2026, 12:09 PM | Updated - 03 May 2026, 01:13 PM

Team India

Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के हेड कोच का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पुरुष टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के बेस्ट फ्रेंड को महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है, जिनके कंधों पर महिला क्रिकेट टीम (Team India) को उनका पहला टी20 विश्व कप खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी।

बता दें कि, भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने इसी वर्ष आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 पर कब्जा किया था, जबकि भारत की बेटियां इंग्लैंड में जाकर टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को भारत लेकर आना चाहेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई किसको मुख्य कोच के तौर पर टीम के साथ रवाना कर सकती है।

Team India के हेड कोच का ऐलान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम के हेड कोच के तौर पर अमोल मजूमदार को चुना गया है। अमोल को अक्टूबर 2023 में भारतीय महिला टीम (Team India) का मुख्य को नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उनके मार्गदर्शन में टीम ने साल 2025 में ऐतिहासिक आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

फाइनल में भारत मे दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। यह पहला मौका था, जब महिला टीम ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप को अपने नाम किया था तो अब उनका लक्ष्य को की 50 ओवर के बाद 20 ओवर के खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट पर भी वह कब्जा करें।

अमोल मजूमदार के आंकड़े कर देंगे हैरान

अमोल मजूमदार को भारत के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिनका घरेलू रिकॉर्ड तो शानदार है, लेकिन कभी उनको राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। अमोल ने 1993/94 में प्रथम श्रेणी डेब्यू हरियाणा के खिलाफ किया था और पहले ही मैच में उन्होंने 260 रन की शानदार पारी खेल डाली थी।

उन्होंने 171 फर्स्ट क्लास मैचों की 260 पारियों में 48.13 की दमदार औसत के साथ 11167 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 60 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा अमोल महिला क्रिकेट टीम (Team India) का मुख्य कोच बनने से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके हैं।

साथ ही वह नीदरलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी कार्य कर चुके हैं। अमोल ने भले ही कभी भारत के लिए नहीं खेला, लेकिन वह महिला टीम (Team India) को अपनी कोचिंग में बुलंदियों तक पहुंचा रहे हैं।

बीच IPL Arjun Tendulkar के लिए खुशखबरी! LSG में नहीं मिला मौका, तो नई फ्रेंचाइजी कर ली साइन

कब शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप 2026?

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मैच 14 जून को एजबेस्टन में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 17 जून को भारत की बेटियां नीदरलैंड से दो-दो हाथ करेंगी। जबकि 21 जून को खतरनाक साउथ अफ्रीका से हरमनप्रीत एंड कंपनी का सामना होगा।

बता दें कि, हाल ही में इन दोनों देशों के बीच खेली गई टी20 सीरीज में भारत को 1-4 की शर्मनाक हार मिली है। 25 जून को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा तो 28 जून को ऑस्ट्रेलिया और भारत का धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में होगा।

PSL 2026 FINAL Live Streaming: कौन सा ऐप, कौन सा चैनल? जानें कब, कहां और कैसे देखें पूरा मुकाबला

Tagged:

team india amol muzumdar T20 World Cup 2026 Indian Cricket Coach
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com