PSL 2026 FINAL Live Streaming: कौन सा ऐप, कौन सा चैनल? जानें कब, कहां और कैसे देखें पूरा मुकाबला

Published - 03 May 2026, 11:45 AM | Updated - 03 May 2026, 11:52 AM

PSL 2026 FINAL Live Streaming

PSL 2026 FINAL Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 11वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच आया है. करीब 1 महीने तक चलने वाली इस लीग में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. लेकिन अब PSL 2026 को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन (PSL 2026 FINAL Live Streaming) टीमों के रूप में अपनी दो फाइनलिस्‍ट टीमें मिल गई. उससे पहले जान लेते हैं कि आप फाइनल मुकाबला कब, कहां, किस चैनल पर कैसे देख सकते हैं.

PSL 2026 FINAL Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

PSL 2026 FINAL Live Streaming

पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्‍तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में 3 मई, रविवार को खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं, और अपने 11 खतरनाक खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में उतर सकती है.

PSL 2026 FINAL Live Streaming: कितने बजे देखें मैच?

पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस का आयोजन शाम 7 बजे होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों जोश से भरी हुई है. पेशावर के कप्‍तान बाबर आजम दूसरी बार टीम को खिताब जीताना चाहेंगे. वहीं, मार्नस लाबुशेन अपने पहले ही सीजन में हैदराबाद को किसी भी हाल में विजेता बनाना चाहेंगे. लेकिन यह तो वक्त बताएगा कि कौन सी टीम PSL 2026 की ट्रॉफी उठाएगी.

किसान का बेटा, पाक को हराया, एक पारी में झटके पूरे 10 विकेट, इमोशनल कर देगी CSK स्टार Anshul Kamboj की कहानी

PSL 2026 FINAL Live Streaming: कहां देखें फाइनल?

इंडिया-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए PSL के प्रसारण पर भारत सरकार ने रोक लगाई हुई है, इसलिए यह फाइनल मुकाबला हिन्दुस्तान में, तो किसी भी चैनल पर आपकों देखने को नहीं मिलेगा. साथ ही इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी आप भारत में बैठकर लीगल तरीके से नहीं देख पाएंगे.

भले ही इस मैच का लाइव टेलीकास्ट आपकों इंडिया के किसी भी चैनल और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर देखने को ना मिले, लेकिन अगर आप इसे फिर भी हिन्दुस्तान में बैठकर देखना चाहते हैं, तो आप Tapmad वेबसाइट या एप में VPN की मदद से इसे ऑनलाइन देख सकते हैं.

हैदराबाद किंग्समैन का स्क्वाड

मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सईम अयूब, उस्मान खान, ग्लेन मैक्सवेल, आकिफ जावेद, माज सदाकत, मोहम्मद अली, कुसल परेरा, इरफान खान नियाजी, हसन खान, शायान जहांगीर, हम्माद आजम, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, रिले मेरेडिथ, शरजील खान, रिजवान महमूद, साद अली, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन, ओटनील बार्टमैन।

पेशावर जाल्मी का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), सुफियान मुकीम, अब्दुल समद, अली रजा, आरोन हार्डी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद हारिस, खालिद उस्मान, अब्दुल सुभान, जेम्स विंस, माइकल ब्रेसवेल, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, काशिफ अली, शाहनवाज दहानी, फरहान यूसुफ, मोहम्मद बासित, शोरफुल इस्लाम।

MI vs LSG PITCH REPORT: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का सीक्रेट आउट! जानें कौन सी टीम को मिलेगी जीत, सामने आया पिच का पूरा हाल

Tagged:

Pakistan cricket League PSL 2026 PSL 2026 FINAL Live Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com