बीच IPL Arjun Tendulkar के लिए खुशखबरी! LSG में नहीं मिला मौका, तो नई फ्रेंचाइजी कर ली साइन

Published - 03 May 2026, 11:40 AM | Updated - 03 May 2026, 11:45 AM

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। मौजूदा सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी 8 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने 2 जीते हैं तो 6 में हार मिली है।

इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को एक भी मैच में नहीं आजमाया है, लेकिन शनिवार को टी20 मुंबई के ऑक्शन में उनपर पैसों की बारिश हुई है।

अर्जुन को एआरसीएस (ARCS) अंधरी टीम ने मोटी रकम देकर खरीदा है। उन्होंने ऑक्शन में दो लाख रुपये के बेस प्राइझ के साथ खुद को रजिस्टर किया था, लेकिन अंधेरी फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये देकर अपने दल में शामिल किया है।

शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम करेंगे शेयर

दाएं हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) टी20 मुंबई टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खतरनाक ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करते नजर आएंगे। दुबे ने 2024 और 2026 टी20 विश्व कप की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

चाहे गेंद से हो या बल्ले से दोनों विभागों में उनका बहुमूल्य योगदान था और अब यही गुण अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी सीखने को मिलने वाले हैं, जो कि काफी लंबे समय से एक मौके का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, दुबे को ARCS अंधेरी ने 20 लाख रुपये की कीमत में रिटेन किया है तो मुशीर खान को 11 लाख रुपये में साइन किया है

मुंबई से लखनऊ गए हैं Arjun Tendulkar

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक ट्रेड हुआ था, जिसमें अर्जुन को एलएसजी ने 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था तो शार्दुल ठाकुर एमआई में आ गए थे।

हालांकि, इस ट्रेड के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पंत की कप्तानी में अर्जुन को अधिक मौके मिलेंगे, लेकिन शुरुआती 8 मैचों में वह सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए हैं, जबकि नेट्स में वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

इसके बावजूद कप्तान पंत और टीम मैनेजमेंट उनपर भरोसा नहीं जता पा रही है। हालांकि, देखना यह भी दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट आगामी मैचों में अर्जुन को मौका देती है या वहां भी वह सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आएंगे।

अभी बाहर नहीं हुई Mumbai Indians! इस समीकरण से कर सकती है क्वालीफाई, सिर्फ करना होगा ये काम

कब होगी लीग की शुरुआत?

मुंबई क्रिकेट संघ ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को टी20 मुंबई लीग में खेलने की मंजूरी दे दी है। दरअसल, अर्जुन का जन्म मुंबई में हुआ था और पिछले एक साल में अन्य राज्य क्रिकेट संघ की लीग में भाग भी नहीं लिया है।

बीसीसीआई के नियम के अनुसार एक खिलाड़ी आईपीएल के अलावा साल में केवल एक अन्य लीग में भाग ले सकता है और अर्जुन इस नियम के तहत टी20 मुंबई लीग खेलने के उम्मीदवार हैं।

बता दें कि, मुंबई लीग की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में हो सकती है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही इस लीग में अर्जुन को सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को भी मिलने वाला है।

Priyansh Arya की दरियादिली! जिस बुजुर्ग को किया था छक्के से घायल, अब दिया उन्हें यादगार तोहफा

Tagged:

Arjun Tendulkar Arcs Andheri T20 Mumbai League
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com