Priyansh Arya की दरियादिली! जिस बुजुर्ग को किया था छक्के से घायल, अब दिया उन्हें यादगार तोहफा

Published - 03 May 2026, 11:17 AM | Updated - 03 May 2026, 11:21 AM

Priyansh Arya

Priyansh Arya: पंजाब किंग्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के एक छक्के ने स्टेडियम में बैठे एक बुजुर्ग प्रशंसक को घायल कर दिया था। चोट इतनी गंभीर थी कि गेंद लगते ही पानी की तरह प्रशंसक के चेहरे से खून गिरने लगा था, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम द्वारा बुजुर्ग दर्शक को उपचार दिया गया और मरहम-पट्टी की गई।

यह घटना उस समय घटी थी, जब मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा था और प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, इस घटना के बाद प्रियांश ने दरियादिली दिखाई है और घायल बुजुर्ग प्रशंसक को यादगार तोहफा दिया है।

Priyansh Arya ने वीडियो कॉल से की बात

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में घायल होने वाले बुजुर्ग प्रशंसक कृष्णा चंद से हाल ही में प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) और टीम का सहमालकिन प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और उनका हाल चाल पूछा। दोनों ने फैन को बताया कि उनकी चोट को लेकर वह काफी चिंतित थे।

वहीं, प्रियांश (Priyansh Arya) ने कहा कि उन्होंने उस वीडियो को देखा, जिसमें वह घायल हो गए थे। इसके बाद उनको काफी चिंता हुई कि कहीं यह कोई बड़ी चोट तो नहीं होगी। बता दें कि, जब मैच के दौरान कृष्ण चंद घायल हुए तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में प्रशंसक के चेहरे से ब्लैड लगातार बह रहा था, जिसने आसपास मौजूद लोगों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया था।

फैंन को PBKS का यादगार तोहफा

प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) के छक्के से चोटिल होने वाले बुजुर्ग फैन को पंजाब किंग्स ने खास तोहफा दिया है। उन्होंने खास अंदाज में धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स के नेक्ट्स मैच में उनको आने का निमंत्रण भी दिया। यह नियमंत्र प्रीति जिंटा के द्वारा दिया गया, जबकि इस दौरान उन्होंने थोडे़ मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार आप हेलमेट पहनकर आइएगा।

बस एहतियात के तौर पर, ताकि अगर इस बार आपकी तरफ गेंद आती है तो आप सुरक्षित और महफूज रहें। बता दें कि, जिंटा के इस मजाकिया अंदाज ने घायल फैन के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी। जबकि सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, पंजाब ने एक बार फिर साबित कर दिया है, भले ही ये टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन प्रशंसकों के दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

किसान का बेटा, पाक को हराया, एक पारी में झटके पूरे 10 विकेट, इमोशनल कर देगी CSK स्टार Anshul Kamboj की कहानी

किसके साथ होगा धर्मशाला में मैच?

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद और 49वें आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेगी। इन दो मैचों के बाद पंजाब किंग्स अपने दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला पहुंचेगी, जहां पर उनकी टक्कर दिल्ली कैपिटल्स होगी।

यह मैच 11 मई सोमवार शाम को खेला जाएगा। बता दें कि, इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स को एक बार हरा चुकी है और अब दूसरी बार भी वह उनको शिकस्त का स्वाद चखाना चाहेगी। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 265 रन का ऐतिहासिक रन चेज किया था।

IPL 2026 के बाद बड़ा ट्विस्ट, लीग से हटेगा ये विवादित रुल! BCCI ने बड़ा बयान किया जारी

Tagged:

preity zinta PUNJAB KINGS Priyansh Arya IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com