पत्नी के साथ बीच सड़क पर लड़ते नजर आए David Miller, हसबैंड-वाइफ की तीखी बहसबाजी का VIDEO वायरल

Published - 03 May 2026, 04:03 PM | Updated - 03 May 2026, 04:05 PM

David Miller

David Miller: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर और उनकी वाइफ कैमिला हैरिस के बीच टीम बस के बाहर तीखी बहसबाजी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि, आईपीएल 2026 में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।

मौजूदा सीजन में उन्होंने डीसी के लिए 7 पारियों में 123 रन बनाए हैं, जिसमें आरसीबी के खिलाफ मैच जिताऊं पारी भी शामिल थी। बता दें कि, मैच और मैदान चाहे कोई भी हो, डेविड मिलर की पत्नी उनको मैदान पर सपोर्ट करने के लिए जरूर पहुंचती हैं, लेकिन अब उनका सपोर्ट करते हुए नहीं, बल्कि खट्टी-मीठी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।

David Miller: हसबैंड-वाइफ की तीखी बहसबाजी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें डेविड मिलर और उनकी वाइफ कैमिला हैरिस किसी बात पर बहस करते दिखते हैं। वायरल वीडियो में पहले डेविड मिलर (David Miller) अपनी पत्नी को कुछ कहते हैं और उनकी बात सुनने के बाद कैमिला कुछ बोलती हैं।

जबकि इस दौरान पहले कैमिला ने अपने बच्चे को पकड़ा होता है और फिर डेविड मिलर (David Miller) बच्चे को अपने हाथ में ले लेते हैं। बता दें कि, सोशल मीडिया पर यह क्यूट वीडियो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जहां कुछ लोग इनको मामूली बहस बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि चाहे वे किसी भी देश के हों, पति-पत्नी के बीच इस तरह की छोटी-मोटी नोकझोंक हर जगह होती रहती है।

क्या बात पर हुई दोनों की लड़ाई?

हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर यह कपल किस बात पर लड़ाई कर रहा है, लेकिन एक बार स्पष्ट है कि यह लड़ाई इन दोनों की अधिक लंबे समय तक नहीं चली होगी, क्योंकि 20 सेकंड की इस वीडियो में मिलर और कैमिला एक दूसरे को कुछ कहते हैं और फिर मिलर अपने बच्चे को गोद में लेकर उनके गालों को किस करते हैं।

जबकि कैमिला भी इसके बाद मिलर को हाथ से इशारा करते हुए कुछ कहती है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद खिलाड़ियों की प्राइवेसी पर भी सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।

हालांकि, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जवान वीडियो बनाने वाले को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बावजूद वह शख्स मिलर और कैमिला का वीडियो बनाना जारी रखता, जो कि यकीनन खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर चिंता का विषय है।

आगामी वर्ल्ड कप के लिए Team India का हुआ ऐलान, RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका! MI के सिर्फ 2 स्टार

10 मार्च 2024 को हुई थी शादी

डेविड मिलर (David Miller) और कैमिला हैरिस ने 10 मार्च 2024 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में एक निजी समोराह में शादी की थी। इससे पहले मिलर ने कैमिला को अगस्त 2023 में जिम्बाब्वे में जाम्बेजी नदी के किनारे शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसमें कैमिला ने अपनी सहमति दी थी। जबकि एक साल के अंदर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बता दें कि, मिलर की शादी में एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और मार्क बाउचर समेत कई स्टार खिलाड़ी पहुंचे थे। वहीं, 30 जनवरी 2025 को कैमिला ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने बेंजामिन डेविड मिलर रखा था।

बता दें कि, कैमिला हर स्थिति में अपने पति डेविड मिलर (David Miller) को सपोर्ट करती नजर आती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैमिला एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी हैं और साथ ही वह एक उद्यमी भी हैं।

अब कभी Team India के लिए नहीं खेलेंगे Suryakumar Yadav! जल्द BCCI इन तीनों में से एक को बनाएगी कप्तान

Tagged:

Delhi Capitals david miller Camilla Harris Fight Video
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com