कौन हैं Rajasthan Royals के नए मालिक Lakshmi Mittal? जानें कितनी है नेटवर्थ और क्या है इनके बिजनेस

Published - 03 May 2026, 06:02 PM | Updated - 03 May 2026, 06:10 PM

Rajasthan Royals

आईपीएल 2026 के सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर एक नई खबर आई है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), जो आईपीएल की सबसे पहली चैंपियन टीम रही है, अब पूरी तरह से नए मालिकों के हाथ में चली गई है।

दुनिया के दिग्गज कारोबारी और स्टील किंग के नाम से प्रसिद्द लक्ष्मी मित्तल ने इस टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मालिकाना हक में हुए इस बड़े बदलाव से टीम की ब्रांड वैल्यू और भविष्य की योजनाओं में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लक्ष्मी मित्तल का राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई डील

 Lakshmi Mittal

आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले के दौरान यह खबर पुख्ता हुई कि लक्ष्मी मित्तल, उनके बेटे आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

यह सौदा करीब 1.65 बिलियन डॉलर में हुआ है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 15,600 करोड़ रुपये बैठता है। इस बड़ी डील के तहत मित्तल परिवार के पास अब टीम की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

इस निवेश के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अब दुनिया की सबसे महंगी खेल फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। फैंस के लिए यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि लक्ष्मी मित्तल का जड़ें राजस्थान से ही जुड़ी हुई हैं।

Babar Azam फिर से बनेंगे पाकिस्तान टीम के कप्तान! खुद बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

लक्ष्मी मित्तल की कितनी नेटवर्थ?

लक्ष्मी मित्तल का नाम दुनिया के सबसे प्रभावशाली और अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में हमेशा शामिल रहता है। साल 2026 की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्ष्मी मित्तल की कुल नेटवर्थ लगभग 28.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.69 लाख करोड़ रुपये है। वह दुनिया की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी आर्सेलर मित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं।

उनका व्यापार केवल स्टील तक सीमित नहीं है, बल्कि माइनिंग, एनर्जी और शिपिंग जैसे क्षेत्रों में भी उनका बड़ा नाम है। राजस्थान के सादुलपुर में जन्मे मित्तल ने वैश्विक स्तर पर भारतीय उद्यमिता का परचम लहराया है और अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के जरिए वह भारतीय खेलों में एक नई पारी शुरू कर रहे हैं।

प्लेऑफ के लिए अभी भी क्वालीफाई कर सकती MI-LSG-KKR! जिंदा है उम्मीदें—ये है पूरा कैलकुलेशन

Rajasthan Royals के अलावा किस-किस में मिलेगा हिस्सेदारी ?

नए मालिकों के आने से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। मित्तल परिवार पहले से ही खेलों में रुचि रखता है और इंग्लिश फुटबॉल क्लब क्वींस पार्क रेंजर्स में उनकी हिस्सेदारी है।

इस नई ओनरशिप का असर केवल भारत की आईपीएल टीम पर नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन की बारबाडोस रॉयल्स पर भी पड़ेगा।

आईपीएल 2026 के दौरान इस खबर ने टीम के खिलाड़ियों और य्टाफ को नई उर्जा दी है इनके आने से टीम और भी बेहतर कर सकती है। माना जा रहा है कि इस निवेश के बाद टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की सुविधाओं और नई तकनीक पर और भी अधिक ध्यान देगा जिससे टीम फिर से ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार बन सके।

Tagged:

rajasthan royals IPL 2026 Lakshmi Mittal
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ब्रेंडन मैकुलम

लॉर्ड्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com