Babar Azam फिर से बनेंगे पाकिस्तान टीम के कप्तान! खुद बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

Published - 03 May 2026, 04:15 PM | Updated - 03 May 2026, 04:18 PM

Babar Azam

Babar Azam: पीएसल 2026 में बाबर आजम का दमदार प्रदर्शन जारी है. उनकी कप्तानी में टीम अब फाइनल में पहुंची चुकी है. पेशावर जल्मी ने अब तक लीग में 10 मुकाबले खेले हैं. जिनमें 8 में जीत दर्ज की है. जबकि, एक में हार और दूसरा बारिश की वजह से रद्द हो गया. बाबर ने इस सिर्फ अपने बल्ले से लगातार रन बनाए बल्कि अपनी अगुवाई में टीम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया.

ऐसे में माना जा रहा है कि बाबर (Babar Azam) और उनकी कप्तानी को देखते हुए उन्हें फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कैप्टेंन बनाया जा सकता है. अब खुद बाबर ने इसपर खुलकर बात की है.

Babar Azam बन सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान

Babar Azam

पीएस के बीच में बाबर (Babar Azam) के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फिर से कप्तान बनने पर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि उनका ध्यान अभी सिफ पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर है.

अगर भविष्य में उन्हें पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया भी जाता है तो उन्हें इसपर ऐतराज नहीं होगा. वह सिर्फ वहीं फैसला लेंगे जो उनके देश हित में होगा. बाबर ने अपने बयान में कहा कि,

"कप्तानी का मुद्दा अलग है. फिलहाल मेरा पूरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल पर है. अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो मैं हमेशा वहीं करूंगा, जो पाकिस्तान क्रिकेट के हित में होगा"

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की छोड़ी कप्तानी

गौरतलब है कि बाबर आजम ने अक्टूबर 2019 में टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी. इसके बाद वे 2020 में वनडे और 2021 में टेस्ट टीम के कैप्टेन बने, जिससे वे तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के नियमित कप्तान बने.

लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. लेकिन इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर को दोबारा कप्तानी सौंपी गई.

फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और टूर्नामेंट में अमेरिका जैसा कमजोर टीम से भी हार का सामना करना पड़ा. टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई. लेकिन इस निराशाजनक प्रदर्शन का खामियाजा बाबर आजम को अपनी कप्तानी से चुकाना पड़ा.

Sameer Rizvi से पहले ये 5 मुस्लिम भारतीय क्रिकेटर भी कर चुके 'लव जिहाद', भोली-भाली हिन्दू लड़कियों से की शादी

PSL 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन

बाबर आजम पीएसएल 2026 में पेशावर की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। बाबर ने टूर्नामेंट में 11 मैचों में खेलते हुए 84 की असाधारण औसत 146.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 588 रन बनाए हैं। वे लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पीएसएल में किसी एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के फखर जमान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

MI के लिए बोझ बना ये खिलाड़ी! यही लगातार हार का गुनहगार, लेकिन चाहकर भी ड्रॉप नहीं कर सकते Hardik Pandya

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam PSL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

10 पारियों में 588

31 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com