MI के लिए बोझ बना ये खिलाड़ी! यही लगातार हार का गुनहगार, लेकिन चाहकर भी ड्रॉप नहीं कर सकते Hardik Pandya

Published - 03 May 2026, 01:40 PM | Updated - 03 May 2026, 02:06 PM

MI

MI: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का काफी निराशाजनक साबित हुआ है. टीम में कई स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, जो कि अकेले दम पर मैच का कभी भी रूख बदल सकते हैं. इसके बावजूद एमआई (MI) को लगातार हार का सामना करना पड़ा.

लेकिन टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद है जिससे मैनेजमेंट को काफी उम्मीदें थी. फिर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है. हालांकि, खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान हार्दिक पांड्या उसे चाहकर भी टीम से ड्रॉप नहीं कर सकते हैं.

MI का यह खिलाड़ी बना टीम के लिए बोझ

MI

दरअसल, एमआई (MI) के लिए आईपीएल 2026 उनके ही खिलाड़ी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरे हैं. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी विभाग तक में प्लेयर्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है.

इसी लिस्ट में एक नाम है सूर्यकुमार यादव का. जिनसे मैनेजमेंट को काफी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने अपने निराशाजक परफॉर्मेंस से सभी को निराश किया.

अगर वह अपनी लय में होते तो किसी भी गेंदबाज के लिए मुसीबत बन सकते थे. लेकिन इस सीजन उनके बल्ले से रन नहीं बन सके. इसका सीधा असर टीम के स्कोर और मैच की स्थिति पर पड़ा.

9 मैचों में सिर्फ 183 रन

सूर्यकुमार यादव की खास पहचान है 360 डिग्री से बल्लेबाजी करना, और विभिन शॉट्स मारना. लेकिन इस पूरा सीजन वह खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए.

सूर्या ने टीम के लिए अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20.33 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके और 5 छक्के निकले. हालांकि, स्काई ने एक फिफ्टी भी जड़ी.

सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस ((MI) के लिए अपना सौ प्रतिशत नहीं दे सके. कप्तान हार्दिक के लिए उनकी खराब फॉर्म भी सबसे बड़ा सिरदर्र बन चुकी है. इसके बावजूद वह प्लेइंग XI से उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते हैं.

क्यों हार्दिक सूर्या को नहीं कर सकते ड्रॉप?

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक सूर्यकुमार को मुंबई इंडियंस (MI) टीम से ड्रॉप नहीं कर सकते हैं. इसके पीछे कई रणनीतिक कारण है. बेशक से सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा है. लेकिन वह टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. वह किसी भी वक्त फॉर्म में लौट सकते हैं, और मैच का रूख अकेले पलट सकते हैं.

दूसरा, वह MI के लिए मिडिल ऑर्डर में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. सूर्या के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों में दबाव में खेलने का अनुभ है. उनकी जगह कोई अन्य बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में नहीं खेल सकता है.

तीसरा, MI मैनेजमेंट और कप्तान हार्दिक पांड्या को उम्मीद है कि सूर्या फॉर्म में लौट सकते हैं. अगर उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया तो टी20 भारतीय टीम के कप्तान के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. जिस वजह से उनका आत्मविश्वास और ज्यादा कम हो जाएगाय

वहीं, चौथा और आखिरी कारण हो सकता है कि सूर्या टीम इंडिया के टी20 है. उनका क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा कद है. अगर एक खराब टूर्नामेंट की वजह से स्काई को टीम से बाहर किया जाता है तो यह फैसला फ्रेंचाइजी के हित के लिए ठीक नहीं होगा. सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है.

कोच Mahela Jayawardene ने बताई अंदर की बात! बताया क्यों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे सूर्या-तिलक-बुमराह?

    Preeti Baisla

    Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

    For fastest livescore in India
    hindi.cricketaddictor.com