कोच Mahela Jayawardene ने बताई अंदर की बात! बताया क्यों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे सूर्या-तिलक-बुमराह?

Published - 03 May 2026, 12:49 PM | Updated - 03 May 2026, 12:52 PM

Mahela Jayawardene

Mahela Jayawardene: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों की भरमार होने के बावजूद अब तक एमआई 9 में से 7 मैच हार चुकी है, और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर बनी हुई है. अब टीम पिछले मैच में CSK से हार गई.

वहीं, इस करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि टीम में जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खतरनाक खिलाड़ी शामिल हैं.उसके बाद भी फ्रेंचाइजी की ऐसी क्यों हालत है? अब इन सब सवालों का जवाब हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है.

Mahela Jayawardene ने क्या कहा?

Mahela Jayawardene

बता दें कि IPL 2026 में बुमराह ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. जबकि, 20 की औसत और 144.09 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं. वहीं, तिलक वर्मा भी अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं.

यह तीनों ही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक प्लेयर्स माने जाते हैं. इसके बावजूद इस सीजन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

नतीजन CSK से हारने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. वहीं, कोच Mahela Jayawardene ने MI के टॉप खिलाड़ियों का बचाव किया है. उनका मानना है कि सूर्यकुमार को फॉर्म में लौटने के लिए कुछ अच्छी पारियां खेलनी होगी. जिसके बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सूर्या को थोड़ी और मेहनत की जरूरत : कोच

Mahela Jayawardene ने आगे कहा, 'सूर्या का आउटपुट कम नहीं हुआ है. अगर वह कुछ अच्छी पारियां खेल लेते हैं तो अपनी पुरानी लय में आ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने CSK के गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की.

अगर वह कुछ ओवर और टिक जाते तो अच्छे-खासे रन बन सकते थे. लेकिन कभी-कभी चीजें आपके हित में नहीं होता है. आज भी उन्होंने अच्छा शॉट खेला. लेकिन दुर्भाग्यवश साधी कैच फील्डर के हाथ में चला गया.

कोच का मानना है कि सूर्या अब अच्छी पारियां खेल सकते हैं. इस वक्त वह मजबूत मानसिक स्थिति में हैं. बस उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है.

तिलक वर्मा पर क्या बोले कोच?

तिलक वर्मा की फॉर्म पर कोच जयवर्धने ने कहा कि तिलक वर्मा सीख रहे हैं कि टी20 फॉर्मेट में कैसे बल्लेबाजी करती है और अपनी लय को कैसे आगे बढ़ाना है. है. हालांकि उनके अलग-अलग तरीकों पर खेलने की चिंता जरूर बनी हुई है. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अनुभव आने से सबकुछ ठीक हो जाएगा.

जयवर्धने का कहना है कि, उन्हें टीम में अलग-अलग भूमिका निभानी पड़ रही है. अभी उनके लिए टी20 क्रिकेट उतना आसान नहीं है. लेकिन जितना वह खेलेंगे उतना निखरेंगे. अलग-अलग परिस्थितियों में उनके खेलने का अनुभव बढ़ेगा.

बड़े टूर्नामेंट के लिए BCCI ने किया Team India के हेड कोच का ऐलान, गौतम गंभीर के बेस्ट फ्रेंड को ही सौंप दी कमान

विकेट लेना बुमराह की जिम्मेदारी नहीं: जयवर्धने

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस खराब गेंदबाजी की वजह से ज्यादा चर्चा में रही है. टीम के प्रमुख गेंदबाज बुमराह पूरा सीजन अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए हैं.

उनका विकेट ना निकाल पाना टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है. हालांकि, सिर्फ बुमराह ही इकलौते गेंदबाज नहीं रहे हैं बल्कि पूरा बॉलिंग विभाग इस समस्या से जूझता नजर आया है. अब कोच ने अपने बयान में कहा,

“ये सिर्फ बुमराह की नहीं, बल्कि सभी गेंदबाजों की जिम्मेदारी बनती है. जब सभी मिलकर विकेट लेते हैं तो बुमराह भी ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं, सिर्फ रन रोकने का काम नहीं करना पड़ता. हर किसी का कभी-कभी धीमा सीजन आता है.

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

90 से 115 करोड़ रुपये के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com