DC vs CSK Today Match Prediction, Match 48- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 04 May 2026, 03:42 PM | Updated - 04 May 2026, 03:44 PM

DC vs CSK Today Match Prediction
DC vs CSK IPL 2026

DC vs CSK Today Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच टूर्नामेंट का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 3 मैच हारने के बाद पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में लोकेश राहुल ने 75 रन बनाए हैं और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से हराया है चेन्नई की भी यह चौथी जीत है और वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 67 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स 23 रन से विजेता रही थी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और DC vs CSK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (DC vs CSK Match Details):

मैचदिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
स्टेडियमअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच की तारीख5 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (DC vs CSK Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 5

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (DC vs CSK Recent Form):

दिल्ली कैपिटल्स: W, L, L, L, W

चेन्नई सुपर किंग्स: W, L, W, L, W

पिच रिपोर्ट (DC vs CSK Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम)

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस IPL सीजन में यहां अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें अच्छा स्कोर देखने को मिला है। दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ इसी मैदान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया था।

यहां अब तक कुल 101 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत51%
पहली पारी का औसत स्कोर 171
दूसरी पारी का औसत स्कोर156
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (64%)

DC vs CSK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना

DC vs CSK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 195–205

  • मैच परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (DC vs CSK Playing XI Today):

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:

  1. केएल राहुल, 2. अक्षर पटेल, 3. कुलदीप यादव, 4. नितीश राणा, 5. मिचेल स्टार्क, 6. आशुतोष शर्मा, 7. टी नटराजन, 8. पथुम निसांका, 9. काइल जैमिसन, 10. ट्रिस्टन स्टब्स, 11. समीर रिजवी

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI:

  1. ऋतुराज गायकवाड़, 2. मुकेश चौधरी, 3. संजू सैमसन, 4. नूर अहमद, 5. जेमी ओवरटन, 6. शिवम दुबे, 7. उर्विल पटेल, 8. डेवाल्ड ब्रेविस, 9. प्रशांत वीर, 10. अंशुल कंबोज, 11. कार्तिक शर्मा

टॉप बल्लेबाज (DC vs CSK Top Scorer Prediction)

  • केएल राहुल टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रहे हैं इन्होंने पिछले मैच में 75 रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • रुतुराज गायकवाड़ ने शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए लगातार 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (DC vs CSK Top Bowler Prediction)

  • अंशुल कंबोज चेन्नई के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई के खिलाफ 32 रन देकर 3 विकेट लिए हैं इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

  • मिशेल स्टार्क ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में शानदार शुरुआत करते हुए 40 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

DC vs CSK Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। मिशेल स्टार्क की टीम में वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी यूनिट को भी मजबूती मिली है। टॉप ऑर्डर में लोकेश राहुल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा इसलिए इस मैच में दिल्ली थोड़ा आगे है।

दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 60%

चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: DC vs CSK LIVE Streaming Guide: मिस न करें ये बड़ा मैच, कब और कहां होगा प्रसारण? जानें पूरी जानकारी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड:

दिल्ली कैपिटल्स टीम स्क्वाड: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अजय जादव मंडल, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा

चेन्नई सुपर किंग्स टीम स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़कारी फाउल्केस, स्पेंसर जॉनसन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

chennai super kings Delhi Capitals DC vs CSK DC vs CSK Today Match Prediction DC vs CSK Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com