DC vs CSK LIVE Streaming Guide: मिस न करें ये बड़ा मैच, कब और कहां होगा प्रसारण? जानें पूरी जानकारी
Published - 04 May 2026, 12:47 PM | Updated - 04 May 2026, 12:51 PM
Table of Contents
DC vs CSK LIVE Streaming Guide: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 48वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. अगर CSK और DC को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो अब हर मुकाबला जीतना होगा.
ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. चलिए तो जान लेते हैं कि दिल्ली बनाम चेन्नई (DC vs CSK LIVE Streaming Guide) में कब और कहां पर प्रसारित होगा?
DC vs CSK LIVE Streaming Guide: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 मई, मंगलवार को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. भारतीय समयनुसार टॉस का आयोजन शाम 7 बजे होगा. जबकि मुकाबले की शुरूआत 7.30 से होगी.
फिलहाल, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली 9 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें उन्हें चार में जीत मिली, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, चेन्नई ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में 4 में जीत दर्ज कर चुकी है.
लेकिन 5 मैच गंवाने पड़े. दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में एक नंबर से आगे पीछे हैं. अब दोनों टीमों की किस्मत इस मुकाबले पर टिकी है. अगर CSK जीत जाती है तो आगे बढ़ जाएगी.
DC vs CSK LIVE Streaming Guide: किस चैनल पर देखें लाइव मैच?
अगर आप अपने परिवार के साथ फुल स्क्रीम में DC vs CSK मैच देखना चाहते हैं तो, स्टार स्पोर्ट्स पर मजा ले सकते हैं. आप आसानी से हर गेंद पर चौके-छक्के का लुफ्थ उठा सकते हैं. आप सिर्फ दिल्ली बनाम चेन्नई मैच ही नहीं बल्कि आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध है.
दिलचस्प बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में भी डीसी VS सीएसके मैच देख सकते हैं. जैसे, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, हरियाणवी, बिहारी, तेलुगु.
DC vs CSK LIVE Streaming Guide: ऐप पर देखें मैच
अगर आप घर पर नहीं है, और मैच की समय ट्रेवल कर रहे हैं या ऑफिस से आ रहे हैं तो भी दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच आप आसानी से अपने मोबाइल पर देख सकते हैं.
इसके लिए आपको अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर जियो के नंबर से लॉग इन करने के बाद 'Sports' सेक्शन में जा कर मैच का मजा लें.
हालांकि, आप को शुरूआती कुछ मिनटों में फ्री मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन बाद में आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत सिर्फ 79 रूपये में भी उपलब्ध है।
Hardik Pandya पर बड़ा हमला! पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कह दी तीखी बात, कहा- ‘वो सिर्फ प्लास्टिक कप्तान’.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर