Hardik Pandya पर बड़ा हमला! पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कह दी तीखी बात, कहा- ‘वो सिर्फ प्लास्टिक कप्तान’
Published - 04 May 2026, 12:02 PM | Updated - 04 May 2026, 12:10 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 में खस्ता हालत है. टीम अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 में जीत हासिल की है. वहीं, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी एमआई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार में सबसे बड़ा दोषी कप्तान हार्दिक पांड्या को समझा जा रहा है.
अब पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी हार्दिक (Hardik Pandya) के खिलाफ ऐसा कुछ कह दिया है. जिससे क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है. कृष्णमाचारी श्रीकांत ने एमआई कैप्टन को ‘प्लास्टिक कप्तान’ करार दिया है.
Hardik Pandya हैं हार के दोषी?

चेन्नई के खिलाफ हार्दिक पांड्या सबसे बड़ी गलती कर बैठे. पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि मुंबई जीत सकती थी लेकिन हार्दिक नासमझी कर गए. दरअसल, CSK के खिलाफ मुंबई की पारी संभली थी, जब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए. मुंबई इंडियंस का स्कोर 12.5 ओवर में 109 रन पर चार विकेट था.
हार्दिक के साथ मैदान में युवा बल्लेबाज नमन धीर भी मौजूद थे. वह तेजी से रन बना रहे थे. लेकिन हार्दिक के आते ही स्कोर की गति धीमी पड़ गई.
कप्तान हार्दिक (Hardik Pandya) ने 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 18 रन बनाए. साथ ही उन्होंने इस मुश्किल परिस्थिति में 10 डॉट गेंदें खेली. उनसे उम्मीद की जा रही थी की वह टीम की गिरती हुई पारी को संभालेंगे.
लेकिन वह बैटिंग में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. जिसकी कीमत एमआई को हार से चुकानी पड़ेगी. अब कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हार्दिक की कप्तानी और बैटिंग की काफी आलोचना की है.
हार्दिक में खेल की समझ कम: कृष्णमाचारी श्रीकांत
गौरतलब है कि अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की काफी आलोचना की. उन्होंने CSK के खिलाफ उनकी बैटिंग पर तीखा वार किया. कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, ‘आंकड़ों को देखिए 23 गेंदों में 18 रन।.यह क्या है? वह एक प्लास्टिक कप्तान हैं.’
श्रीकांत के मुताबिक, हार्दिक की कप्तानी में खेल की समझ कम दिखाई देती है. दिग्गज कृष्णमाचारी ने हार्दिक की कड़ी आलोचना करते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया.
श्रीकांत का कहना है कि अगर आर मिडिल ऑवर्स में डॉट बॉल खेल रहे है, तो आप में समझ नहीं है. जिससे रन रेट बहुत तेजी से गिरा. उन्होंने आगे कहा, जब टीम मैदान पर संघर्ष कर रही हो तो कप्तान की रणनीति नजर आनी चाहिए. लेकिन हार्दिक में यह दूर-दूर तक नहीं थी.
हार्दिक की कमजोरी का फायदा उठा रहे हैं विपक्षी
श्रीकांत का यह भी मानना है कि दुश्मन टीमें अब आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कमजोरी से वाकिफ हो चुकी है. इसलिए सीएसके के गेंदबाजों ने पांड्या को एक भी आसान गेंद नहीं डाली.
श्रीकांत ने आगे कहा, ‘टीमें अब जानती हैं कि हार्दिक को कैसे लॉक करना है. वे अब उन्हें स्लॉट में गेंद नहीं डालेंगे. वह जान गए हैं कि लेंथ पर गेंद डालेंगे, तो हार्दिक उन्हें मार देंगे, इसलिए वह वहां गेंद नहीं फेंकेंगे।
मुंबई इंडियंस की खस्ता हालत
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर