प्लेऑफ रेस से पहले CSK को झटका, एक और खिलाड़ी हुआ रूल्ड आउट, अब नहीं खेल पायेगा कोई भी मैच

Published - 04 May 2026, 08:43 AM | Updated - 04 May 2026, 08:57 AM

CSK

CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी बुरा साबित हुआ है. टीम इस सीजन अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझती हुई दिखाई दी. कई खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरूआत में ही टीम से बाहर हो गए थे. फिर आईपीएल 2026 के बीच में भी यह सिलसिला जारी रहा. वहीं, पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाला नया प्लेयर भी इंजर्ड हो गया है. जिस कारण अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

CSK का खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर

दरअसल, पिछले मैच में रामकृष्ण घोष ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में डेब्यू किया था. लेकिन एक मैच के बाद ही वह चोटिल हो गए हैं. जिस कारण वह टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं.

बता दें कि 2 अप्रैल को चेपॉक में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हुआ था. इस मुकाबले में 28 साल के रामकृष्ण घोष को डेब्यू का मौका मिला था. उन्होंने भी इस सुनहरे चांस को भुनाते हुए हुए किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर में मात्र 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया.

दो साल में एक मैच में मिला खेलने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर न रामकृष्ण घोष के बाहर होने की खबर देते हुए खास पोस्ट किया. सीएसके ने लिखा, चेपॉक में CSK बनाम MI मैच के दौरान रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया.

वह IPL 2026 में अब आगे हिस्सा नहीं लेंगे. साथ ही उन्होंने रामकृष्ण घोष की जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हुए लिखा, जल्द ठीक हो जाओ, रैम्बो.

बता दें कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. हालांकि, उन्हें पिछले साल खेलने का मौका नहीं मिला.

इसके बावजूद चेन्नई ने उन्हें रिटेन किया. खिलाड़ियों की कमी से जूझ रही सीएसके ने उन्हें MI के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया.

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया, पंजाब की लगातार दूसरी हार

इन खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही CSK

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. रामकृष्ण घोष से पहले एलिस, खलील अहमद और आयुष म्हात्रे पहले ही इंजर्ड हो चुके हैं. वहीं, एमएस धोनी ने इस सीजन का एक भी मैच अभी तक नहीं खेला है. ऐसे में सीएसके और ज्यादा कमजोर हो गई है.

टीम ने IPL 2026 में अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 4 में जीत हासिल की है. अब टीम 0.005 रन रेट के साथ अंक तालिका में छठें स्थान पर काबिज है. अगर CSK को प्लेऑफ की रेस में बने रहना तो अपने सभी बचे मुकाबले जीतने होंगे.

GT vs PBKS: गुजरात की रोमांचक जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, प्लेऑफ की जंग हुई और भी तेज! बने कई रिकॉर्ड

Tagged:

csk Ramakrishna Ghosh IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com