GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया, पंजाब की लगातार दूसरी हार

Published - 03 May 2026, 11:07 PM | Updated - 03 May 2026, 11:52 PM

GT Vs PBKS

GT vs PBKS: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहली पारी में सूर्यकुमार शेडगे चमके

Washington Sundar

GT vs PBKS के इस मैच में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 15 और प्रियांश आर्या ने 2 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 19 रन बना सके।

मार्कस स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन असली चमक सूर्यकुमार शेडगे के बल्ले से दिखी। शेडगे ने मात्र 29 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 57 रनों की धुआंधार पारी खेली।

गुजरात की ओर से जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा ने भी 2-2 विकेट चटकाए। सिराज ने गुजरात को पावरप्ले में अहम विकेट दिलाए जिससे पंजाब को कम स्कोर पर रोकने में सफलता मिली।

SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद के जीत की स्ट्रीक को खत्म किया, 7 विकेट से जीती मैच

GT vs PBKS में साई सुदर्शन और सुंदर का कमाल

GT vs PBKS के इस मैच की दूसरी पारी में164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी झटकों भरी रही। कप्तान शुभमन गिल मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अनुभवी जोस बटलर ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम में साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला।

सुदर्शन ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुँचाया।

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। गुजरात टाइटंस को पंजाब के गेंदबाजों ने कड़ा टक्कड़ दिया जिसके बाद मुकाबला आखिरी ओवर तक जा पहुंचा। लास्ट ओवर में अरशद खान ने बल्लेबाजी में अच्छी सूझबूझ दिखाया जिससे गुजरात को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से जीत मिली।

Kavya Maran को लगा एक और बड़ा झटका, SRH का स्टार खिलाड़ी पड़ा बीमार, मुकाबलों से हुआ बाहर

पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी हार

GT vs PBKS के मैच में इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी हार है, जिससे अंक तालिका में उनकी स्थिति डावाडोल हो सकती है, फिलहाल पंजाब पहले स्थान पर बनी हुई हैं।

टीम के गेंदबाज अंतिम ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में विफल रहे, जिसका फायदा गुजरात के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उठाया। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।

गुजरात के लिए GT vs PBKS मैच की यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली रही, खासकर तब जब मैच आखिरी ओवर तक खिंच गया था। इस जीत के बाद गुजरात प्वाइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ पांचवें स्थान पर है।

GT vs PBKS मैच में गुजरात टाइटंस ने दिखा दिया कि क्यों वे इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक हैं। जेसन होल्डर की सटीक गेंदबाजी और साई सुदर्शन की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी ने गुजरात को दो महत्वपूर्ण अंक दिलाए। इस जीत के साथ गुजरात का मनोबल उंचा हो गया अब आगे देखना होगा की प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखना होगा।

Tagged:

gt vs pbks Sai Sudharsan IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कपिल देव

विराट कोहली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com