Kavya Maran को लगा एक और बड़ा झटका, SRH का स्टार खिलाड़ी पड़ा बीमार, मुकाबलों से हुआ बाहर

Published - 03 May 2026, 08:19 PM

Kavya Maran

Kavya Maran:आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम शानदार लय में नजर आ रही है, लेकिन इसी बीच मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे सीजन के 45वें मुकाबले से ठीक पहले टीम का एक मैच विनर खिलाड़ी अचानक बीमार पड़ गया है। बीमारी के चलते इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है, जिसके बारे में कप्तान कमिंस ने बताया है।

Kavya Maran के फेवरेट नीतीश कुमार रेड्डी आज नहीं खेलेंगे

Nitish Kumar Reddy

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी केकेआर के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। टॉस के दौरान कप्तान पैट कमिंस ने इस खबर की पुष्टि की। कमिंस ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो सके।

नीतीश का बाहर होना काव्या मारन (Kavya Maran) और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह मध्यक्रम में न केवल बल्लेबाजी से मजबूती देते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर विकेट चटकाने में भी माहिर हैं।

आगामी वर्ल्ड कप के लिए Team India का हुआ ऐलान, RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका! MI के सिर्फ 2 स्टार

स्मरण रविचंद्रन को मिला डेब्यू का मौका

नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति में हैदराबाद ने युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले स्मरण का यह आईपीएल डेब्यू है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर अब मध्यक्रम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए अनुभवी हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। हर्षल को हर्ष दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिससे डेथ ओवरों में हैदराबाद की गेंदबाजी अधिक धारदार नजर आएगी।

प्लेऑफ के लिए अभी भी क्वालीफाई कर सकती MI-LSG-KKR! जिंदा है उम्मीदें—ये है पूरा कैलकुलेशन

प्लेऑफ की रेस में हैदराबाद

आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 45वें मैच में केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करना काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम के लिए बेहद जरूरी है।

फिलहाल हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप चार में बनी हुई है, लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी जैसे संतुलित खिलाड़ी का बीमार होना आगामी मैचों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नीतीश जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे, ताकि सनराइजर्स की ऑरेंज आर्मी'अपनी खिताबी जीत के अभियान को जारी रख सके।

केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

Tagged:

kavya maran Nitish Kumar Reddy IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com