SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद के जीत की स्ट्रीक को खत्म किया, 7 विकेट से जीती मैच

Published - 03 May 2026, 07:20 PM | Updated - 03 May 2026, 07:28 PM

SRH Vs KKR

SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद के जीत की स्ट्रीक को खत्म करते हुए 7 विकेट से जीता मैच
IPL 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने न केवल मैच जीता, बल्कि SRH के लगातार 5 मैचों की जीत के रथ को भी रोक दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।

ट्रेविस हेड की आतिशी पारी हुई नाकाम

SRH Vs KKR

SRH vs KKR मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

इशान किशन ने भी 29 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि, मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन के 11 रन और अभिषेक शर्मा के 15 रन ने बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

SRH vs KKR मुकाबले में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद को 19 ओवर में 165 रनों पर समेट दिया। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं।

Babar Azam फिर से बनेंगे पाकिस्तान टीम के कप्तान! खुद बड़ा बयान देकर क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

SRH vs KKR में अंगकृश रघुवंशी का अर्धशतक

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत संभाली रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 13 गेंदों में 29 रनों की कैमियो पारी खेलकर रन रेट को बनाए रखा।

इसके बाद युवा बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। रघुवंशी ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 47 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली।


SRH vs KKR मुकाबले में रहाणे ने भी 36 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। हैदराबाद के गेंदबाज पावरप्ले के बाद दबाव बनाने में असफल रहे।

सिर्फ क्रिकेट नहीं! 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi इस चीज के भी दीवाने, बहुत ज्यादा करते इसे पसंद

केकेआर ने 18.2 ओवर में जीता मैच

मैच के अंतिम क्षणों में फिनिशर रिंकू सिंह ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने महज 11 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। केकेआर ने 18.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए और 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस, शाकिब हुसैन और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे केकेआर के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।

SRH vs KKR के इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना जा सकता है। इस हार से SRH की अंक तालिका में स्थिति पर थोड़ा असर पड़ा है, वहीं KKR के हौसले बुलंद हुए हैं।

Tagged:

SRH vs KKR Angkrish Raghuvanshi IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com