GT vs PBKS: गुजरात की रोमांचक जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, प्लेऑफ की जंग हुई और भी तेज! बने कई रिकॉर्ड
Published - 04 May 2026, 12:59 AM | Updated - 04 May 2026, 01:07 AM
Table of Contents
GT vs PBKS: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 163/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 167 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी हार है।
होल्डर की घातक गेंदबाजी के आगे झुका पंजाब
GT vs PBKS मैच में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (15) और प्रियांश आर्या (2) जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। जेसन होल्डर ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पंजाब के ऊपरी क्रम को तहस-नहस कर दिया।
उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 बड़े विकेट चटकाए। एक समय पंजाब 51 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार शेडगे ने मोर्चा संभाला। शेडगे ने मात्र 29 गेंदों में 3 चौकों और 5 शानदार छक्कों की मदद से 57 रनों की धुआंधार पारी खेली।
मार्कस स्टोइनिस ने भी 40 रन बनाकर टीम को 163 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में मदद की। गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट लिए।
Kavya Maran को लगा एक और बड़ा झटका, SRH का स्टार खिलाड़ी पड़ा बीमार, मुकाबलों से हुआ बाहर
GT vs PBKS में साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर का चला जादू
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत भी धीमी रही। कप्तान शुभमन गिल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। अनुभवी जोस बटलर ने 26 रनों की पारी खेली, लेकिन असली रंग साई सुदर्शन ने जमाया।
सुदर्शन ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। मैच उस समय फंस गया जब सुदर्शन आउट हुए और पंजाब के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी शुरू की। अंतिम ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने दबाव को बखूबी झेला।
सुंदर ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 विजयी छक्का शामिल था। सुंदर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई।
CSK को लगा एक और तगड़ा झटका, पिछले ही मैच में टीम को जिताया था, अब हुआ IPL 2026 बाहर
पॉइंट्स टेबल अपडेट प्लेऑफ की बदलती तस्वीर
GT vs PBKS मैच के परिणाम ने आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल को और भी दिलचस्प बना दिया है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अब प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है और उन्होंने अपनी स्थिति में सुधार किया है, हालांकि पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ही बने रहेंगे।
वहीं, पंजाब किंग्स जो कभी टेबल के शीर्ष पर मजबूती से बैठी थी, GT vs PBKS मैच के बाद उसकी लगातार दो हार ने बाकी टीमों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। अब प्लेऑफ के टॉप-4 स्थानों के लिए जंग और भी ज्यादा कठिन हो गई है। फिलहाल पंजाब किंग्स पहले स्थान पर ही रहेगी क्योंकि पंजाब के पास एक अंक ज्यादा है जो केकेआर के खिलाफ मैच रद्द होने से मिली थी।
GT vs PBKS मैच में गुजरात के गेंदबाजों का फॉर्म में लौटना दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। आने वाले मुकाबलों में नेट रन रेट (NRR) की भूमिका बहुत अहम होने वाली है, क्योंकि कई टीमें अब समान अंकों के करीब पहुँच रही हैं।
GT vs PBKS मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं बने लेकिन एक नजर डालते है क्या रिकॉर्ड बना। पंजाब किंग्स के पेसर ने एक इनिंग्स में 18.5 ओवर दूसरा सबसे ज्यादा बोल डाला है। इससे पहले इसी दिन यानी 3 में को ही 2008 में पंजाब किंग्स के पेसर द्वारा 19 ओवर फेंका गया था। आज के मुकाबले मे सिर्फ एक ओवर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डाला है, बाकी तेज गेंदबाजों ने डाला है।
Tagged:
gt vs pbks POINTS TABLE IPL 2026 GT VS PBKS STATSऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर