DC vs CSK: केएल (विकेटकीपर), निशंका, नितीश, रिजवी, स्टब्स..... चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के लिए दिल्ली की प्लेइंग-XI हुई DONE

Published - 04 May 2026, 09:27 AM | Updated - 04 May 2026, 09:41 AM

DC vs CSK

DC vs CSK: आईपीएल 2026 में 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. वहीं, DC ने CSK के खिलाफ अपनी संतुलित और मजबूत प्लेइंग XI तैयार की है. जिसमें युवाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. जो किसी भी टीम के लिए काल बन सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग से लेकर बल्लेबाजी लाइनअप तक काफी स्ट्रॉग है. चलिए तो एक बार नजर डाल लेते हैं दिल्ली की पूरी प्लेइंग XI पर ........

DC vs CSK: ओपनिंग में केएल राहुल और निशंका

DC Vs CSK

ओपनिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मौजूद रहेंगे. उनके साथ , पथुम निशंका दिखाई देंगे. दोनों ही बेट्समैन टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने में माहिर हैं.

एक तरफ केएल राहुल है जो धैर्य और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. वहीं, पथुम निशंका आक्रामक बैटिंग से पावरप्ले में तेजी से रन बनाते हैं. दोनों मिलकर टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

तीसरे नंबर पर नितीश राणा और चौथे पर समीर रिजवी मौजूद रहेंगे. पिछले कुछ वक्त से नितीश DC के भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में दिल्ली के लिए यादगार पारियां खेली है.

वहीं, समीर रिजवी स्पिनर्स के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में सक्षम हैं. वह 'दाएं हाथ का रैना' भी कहलाते हैं. रिजवी मिडिल ऑर्डर की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं.

कप्तान अक्षर पटेल के हाथों में टीम की डोर

चेन्नई के खिलाफ (DC vs CSK) मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स भी उपलब्ध रहेंगे. वह लास्ट के ओवर में तेजी से रन बटोरने में चतुर हैं. उनके बाद आशुतोष शर्मा हैं, जो अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी से डेथ ओवर्स में रन जुटाने के लिए रहेंगे.

वह तेज गति से रन बनाने के लिए लोकप्रिय हैं. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल नीचले क्रम में मोर्चा संभालेंगे. वह रन बनाने के साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं.

DC vs CSK: गेंदबाजी में कौन-कौन?

गेंदबाजी विभाग (DC vs CSK) की बात करें तो काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन प्रमुख गेंदबाज होंगे. काइल 6 फीट 8 इंच के लंबे गेंदबाज है. जिसका फायदा उन्हें विकेट लेने में मिलता है.

वह अपनी उछाल और सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों के लिए घातक साबित होते हैं. मिचेल स्टार्क ने हाल ही में टीम में वापसी की है. उनकी मौजूदगी से डीसी खेमा और ज्यादा मजबूत हुआ है.

वहीं, स्पिन का जिम्मा चाइनामैन कुलदीप यादव के कंधों पर रहेगा. उनकी खासियत है बाएं हाथ की कलाई स्पिन (Left-arm Wrist Spin) से विकेट निकालना.

कुलदीप अपनी विविधता और पिच से मिलने वाले टर्न से विकेट लेने में सक्षम हैं. वहीं, आखिर में टी नटराजन मौजूद रहेंगे. उनका अनुभव टीम के लिए अहम होगा.

इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरल

इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में चेन्नई के खिलाफ अभिषेक पोरल होंगे. वह स्थिति के अनुसार रन बनना सकते हैं. साथ ही विकेट के पीछे से धोनी की तरह टीम को जीत भी दिला सकते हैं.

कुल मिलाकर CSK के खिलाफ (DC ने CSK) दिल्ली ने अपनी अब तक की सबसे मिश्रित और घातक प्लेइंग XI तैयार की है, जो कि किसी भी टीम को ध्वस्त करने की काबिलियत रखती है.

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया, पंजाब की लगातार दूसरी हार

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

DC Playing XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निशंका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरल

GT vs PBKS: गुजरात की रोमांचक जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, प्लेऑफ की जंग हुई और भी तेज! बने कई रिकॉर्ड

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अक्षर पटेल

5 अप्रैल मंगलवार को अरूण जेटली स्टेडियम में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com