GT Playing XI: राजस्थान के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सुंदर......
Published - 08 May 2026, 07:53 PM | Updated - 08 May 2026, 08:09 PM
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए आईपीएल 2026 का सफर अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-XI के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।
इस सीजन में टीम का प्रदर्शन शुरूआत में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, पिछले कुछ मुकाबलों से गुजरात की लगाकृतार जीत ने टीम को टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया है, लेकिन राजस्थान जैसी मजबूत टीम को उनके घर में चुनौती देने के लिए गुजरात ने अपनी रणनीति बदल ली है। चलिए जानते हैं क्या होगी गुजरात की संभावित एकादश।
ओपनिंग जोड़ी फिर से दिखाएगी कमाल

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी साबित हो रही है। टीम ने साई सुदर्शन को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
सुदर्शन ने पिछले कुछ मैचों में शानदार फॉर्म दिखाया है और राजस्थान के गेंदबाजों के खिलाफ वह पावरप्ले का फायदा उठाना चाहेंगे। वहीं, कप्तान शुभमन गिल एंकर की भूमिका निभाते हुए टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश करेंगे।
इन दोनों की जोड़ी अगर टिक गई, तो राजस्थान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। पिछले मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने तेजतर्रार पारी खेलकर शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया था।
सूर्या की छुट्टी, Shreyas Iyer का भी कटा पत्ता! अब Hardik Pandya होंगे टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान
मध्यक्रम में जोश बटलर और सुंदर संभालेंगे मोर्चा
मिडल ऑर्डर में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के पास जोश बटलर जैसा भरोसेमंद बल्लेबाज है, जो पारी को संभालना जानते हैं। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर को इस बार ऊपरी क्रम में प्रमोट किया जा सकता है, क्योंकि सुंदर ने हाल के मैचों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
सुंदर न केवल स्पिन के खिलाफ अच्छे रन बनाते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स खेलने में भी माहिर हैं। इनके अलावा टीम में फिनिशर के तौर पर जेशन होल्डर और निशांत सिंधु की मौजूदगी विपक्षी गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है।
Aakash Chopra ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले 'ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए जरुर खेलेगा....'
गेंदबाजी आक्रमण ये दोनों Gujarat Titans के धुरंधर
गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 स्पिनर राशिद खान बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाने के साथ विकेट चटकाने में माहिर हैं।
तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी राजस्थान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। जयपुर की पिच को देखते हुए टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर राहुल तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-XI: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेशन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया / अनुज रावत।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर