सूर्या की छुट्टी, Shreyas Iyer का भी कटा पत्ता! अब Hardik Pandya होंगे टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान

Published - 08 May 2026, 03:16 PM | Updated - 09 May 2026, 01:01 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर को भारत का अगला टी20 कप्तान माना जा रहा है। जब भारत की अगली टी20 टीम का ऐलान किया जाएगा तो उसमें श्रेयस अय्यर का नाम कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन अब कप्तानी की रेस में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का नाम भी शामिल हो चुका है।

हार्दिक को पहले भारत के अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद न सिर्फ उनको कप्तानी से बल्कि उप कप्तानी के पद से भी हटा दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर हार्दिक का नाम कप्तान बनने की संभावनाओं में शामिल हो चुका है।

सूर्या की छुट्टी, Shreyas Iyer का भी कटा पत्ता!

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता है। जबकि उनके कप्तान बनने के बाद से भारतीय टीम ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है, और सभी टूर्नामेंट को जीता है। लेकिन उनके बल्ले से रन बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं, जिसकी वजह से चयन समिति कप्तानी में बदलाव कर सकती है।

सूर्या के बाद माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में चुना जा सकता है, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में ट्रॉफी जीती है, जबकि 2025 में पंजाब को उन्होंने फाइनल में पहुंचाया था।

जबकि 2024 में ही उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी बतौर कप्तान जीती थी। लेकिन अब उनका नाम भी कप्तानी की दौड़ से बाहर होता दिख रहा है।

Hardik Pandya बन सकते हैं कप्तान

श्रेयस अय्यर के बाद माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या टी20 इंडिया के अगले कप्तान बनने की दौड़ में मजबूती से शामिल हैं।

चयन समिति उनके आईपीएल प्रदर्शन को नजरअंदाज करके उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला ले सकती है। बता दें कि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि हार्दिक का नाम कप्तानी की दौड़ में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया के नए कोच का नाम हुआ फाइनल, इंटरनेशनल में सिर्फ 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज के नाम का ऐलान

हार्दिक के कप्तानी आंकड़े

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत की साल 2022 और 2023 में कुल 16 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 10 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं तो पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है।

हार्दिक के कप्तानी आंकड़े बेहद कमाल के हैं, और वह अगले चार से पांच साल तक आसानी से भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने रह सकते हैं, जिसके चलते वह कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं।

हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति का इसपर क्या मानना है। क्या वह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ जाने का फैसला करती है, जो कि उनके पहले विकल्प थे या फिर वह श्रेयस अय्यर के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनको कप्तानी का कार्यभार सौंपते हैं।

फैंस के लिए डबल एंटरटेनमेंट! BCCI ने IPL में बढ़ाए 20 और मुकाबले, सभी टीमें खेलेंगी 18-18 मैच

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com