टीम इंडिया के नए कोच का नाम हुआ फाइनल, इंटरनेशनल में सिर्फ 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज के नाम का ऐलान

Published - 08 May 2026, 01:13 PM | Updated - 09 May 2026, 01:01 PM

Team India

Team India: भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज के रूप में एक नए कोच की एंट्री होने जा रही है। पूर्व भारतीय स्पिनर को यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 5 विकेट झटके हैं, लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई इस खिलाड़ी के नाम पर मुहर लगा सकती है। मौजूदा आईपीएल सीजन के बाद वह फ्रेंचाइजी (पंजाब किंग्स) से अलग हो सकते हैं।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस विषय पर मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी संबंधित पक्षों से बातचीत हो चुकी है। हम कोच की बात कर रहे हैं उनका नाम साईराज बहुतुले हैं, जो कि भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

साईराज बहुतुले बन सकते हैं स्पिन कोच

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2003 तक भारत के लिए दो टेस्ट और 8 वनडे मैच खेलने वाले 53 वर्षींय साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जा सकता है। बहुतुले स्पिन गेंदबाजी कोचिंग कौशल के लिए जाने जाते हैं और यही कारण है कि उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर का ध्यान अपनी और खींचा है।

जबकि टीम इंडिया (Team India) में पहले से कोचिंग स्टाफ में बल्लेबाजी कोच के रूम में सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट शामिल हैं, लेकिन कोई स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं है और यही वजह है कि गौतम गंभीर ने इस पद को भरने के लिए बहुतुले के नाम की सिफारिश की है।

Team India के साथ कर चुके हैं यात्रा

साईराज बहुतुले ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी/सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने कार्यकाल के दौरान कई बार भारतीय टीम (Team India) के साथ यात्रा की है। पूर्व भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विशेष रूप से 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया में बहुतुले को शामिल करने का अनुरोध किया था।

श्रीलंका दौरे के दौरान भी वे द्रविड़ के सहायक स्टाफ का हिस्सा थे। माना जा रहा है कि जल्द ही वह टीम इंडिया (Team India) में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से पंजाब किंग्स के अनुबंध पर निर्भर करेगा कि उसकी समय सीमा कितनी है।

दरअसल, बहुतुले फिलहाल पंजाब किंग्स के खेमे में स्पिन कोच की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि इससे पहले वह एक साल तक राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे।

IPL 2026 के बीच फिक्सिंग में पकड़ें गए ये 4 खिलाड़ी, बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाते हुए किया सस्पेंड

कौन हैं साईराज बहुतुले?

साईराज बहुतुले को प्रथण श्रेणी का स्टार ऑलराउंडर माना जाता है और अपने घरेलू प्रदर्शन के दम पर ही उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले हैं। बहुतुले ने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण किया था तो साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

बहुतुले ने भारत (Team India) के लिए दो टेस्ट की चार पारियों में 39 रन और 3 विकेट झटके हैं। जबकि 8 वनडे में उन्होंने सिर्फ 23 रन बनाए तो दो विकेट झटके। हालांकि, प्रथम श्रेणी में उन्होंने 188 मैचों की 242 पारियों में 6176 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। वहीं, इस दौरान वह 630 विकेट भी ले चुके हैं।

RR vs GT PITCH REPORT: होगी रनों की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे अपने रौद्र रूप, यहां जानिए कैसा होगा पिच का हाल

Tagged:

team india Sairaj Bahutule SpinBowlingCoach
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

शुभमन गिल

श्रेयस अय्यर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com