IND vs NZ सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी सभी मैचों से हुआ बाहर; जानें अब कब होगी वापसी

Published - 10 Oct 2026, 08:36 AM | Updated - 10 Oct 2026, 09:16 AM

IND Vs NZ 6

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर-दिसंबर में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलने वाला है। इस दौरान टीम इंडिया को 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। इसी वजह से धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने की संभावना है।

हालांकि, IND vs NZ सीरीज में कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने की संभावना है। ये दोनों टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र भी सबसे छोटे फॉर्मेट के मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। वहीं, अब एक खिलाड़ी सभी मैचों से बाहर हो गया है।

IND vs NZ सीरीज से पूरी तरह बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IND Vs NZ 7

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के सभी मैचों से जो खिलाड़ी बाहर हुआ है, वह कीवी तेज गेंदबाज विलियम ओ'रूर्के हैं। ओ'रूर्क को सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम में नहीं चुना गया था। लेकिन अब वे वनडे और टेस्ट मुकाबलों में भी नहीं नजर आएंगे। ओ'रूर्के अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग और काफ (पिंडली) की चोटों से उबरने की प्रक्रिया (रिहैबिलिटेशन) से गुजर रहे हैं। यही कारण है कि वे भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

विलियम ओ'रूर्के के बाहर होने की न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी जानकारी

न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान से पुष्टि हुई है कि विलियम ओ'रूर्के, जिन्हें वनडे और टेस्ट सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था, वे भारत के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। 25 वर्षीय पेसर के साथ चोटों की समस्या काफी समय से चल रही है और उन्होंने बैक स्ट्रेस के कारण सात महीने बाहर रहने के बाद, इसी साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के बांग्लादेश दौरे के लिए वापसी की थी।

इसके बाद, इंग्लैंड के दौरे पर तीनों टेस्ट खेले लेकिन नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। तब से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। इसके बाद, अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान काफ (पिंडली) में खिंचाव की वजह से उनकी वापसी में देरी हुई। माना जा रहा था कि IND vs NZ सीरीज के दौरान वनडे या टेस्ट मुकाबलों में वे एक्शन में नजर आ सकते हैं लेकिन अब इसकी संभावना भी खत्म हो गई है।

दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो सकती है वापसी

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉलटर ने बताया कि IND vs NZ सीरीज के दौरान वनडे और टेस्ट मुकाबलों से विलियम ओ'रूर्के को बाहर रखने का फैसला थोड़ा एहतियातन भी है। हम चाहते हैं कि उन्हें अपनी चोटों से रिकवर होने का थोड़ा और समय मिले। वॉलटर ने उम्मीद जताई कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो उनकी वापसी दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 दिसंबर से खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इमरान ताहिर ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन 4 टीमों को बताया वर्ल्ड कप 2027 का दावेदार

Tagged:

team india New Zealand cricket team India Tour of New Zealand 2026 William O’Rourke
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com