IND vs WI: तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI हुई तय, दुबे-कुलदीप की होगी छुट्टी; ये खिलाड़ी लेंगे इनकी जगह

Published - 10 Oct 2026, 09:19 AM | Updated - 10 Oct 2026, 10:25 AM

Team India 2026 10 10T092825 336

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहले दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था लेकिन 9 अक्टूबर को दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पलटवार किया और टी20I हिस्ट्री के दूसरे सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया।

रांची में खेले गए मैच में टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 का टारगेट सेट किया था लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद शतक बनाया और अपनी टीम को 18.3 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचाकर 6 विकेट से जीत दिला दी।

11 अक्टूबर को इंदौर में होगा IND vs WI तीसरा टी20

Team India 2026 10 10T102353 111

वेस्टइंडीज से पहले अभी तक टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ किसी भी टीम ने 250 के रन चेज को सफलतापूर्वक हासिल नहीं किया था। इसी वजह से अब सीरीज काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। अब इन दोनों के बीच तीसरे टी20 पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि दोनों ही टीमें फिर से अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी। इनके बीच तीसरा मैच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Team India की प्लेइंग XI से दुबे और कुलदीप की हो सकती है छुट्टी

भारत को दूसरे मैच में जिस तरह से हार झेलनी पड़ी, उसे देखते हुए इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में दो बदलाव की संभावना नजर आ रही है। ऑलराउंडर शिवम दुबे को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। दुबे को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया था लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और 10 गेंदों में महज 7 रन बनाए।

जिस पिच पर 500 से ज्यादा रन बने, उसमें महज 70 की स्ट्राइक रेट से रन बनाना एक गुनाह जैसा है। वहीं, गेंदबाजी में भी 2 ओवर में 30 रन लुटा दिए। इसी वजह से उन्हें कल होने वाले मैच से ड्रॉप किया जा सकता है।

बात अगर कुलदीप यादव की करें तो वे भी बीच के ओवरों में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए और 4 ओवर में 53 रन देकर महज 1 विकेट ही लिया। कुलदीप की लचर गेंदबाजी भी कहीं न कहीं भारत की हार की वजह रही। इसी वजह से उन्हें भी बेंच पर बिठाया जा सकता है।

दुबे-कुलदीप को ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

तीसरे मैच में शिवम दुबे और कुलदीप यादव को बाहर किया जाता है, तो उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई या फिर प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। नीतीश भी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्हें अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खिलाया गया है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में उनकी वापसी हो सकती है।

वहीं, कुलदीप यादव को जरूरत के हिसाब से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई या फिर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव से रिप्लेस किया जा सकता है। अगर इंदौर की पिच पर एक्स्ट्रा पेसर को खिलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई, तो बिश्नोई की दावेदारी मजबूत रहेगी। अन्यथा प्रिंस को प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया जा सकता है।

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव, मयंक यादव

यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर

Tagged:

team india kuldeep yadav Shivam Dube ravi bishnoi Nitish Kumar Reddy Prince Yadav IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com