श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बना शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले कप्तान

Published - 10 Oct 2026, 01:29 PM | Updated - 10 Oct 2026, 02:58 PM

Shreyas Iyer 2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी गई, जो आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक ले जाने वाले इकलौते कप्तान हैं। अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। वहीं, अगले सीजन अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

इससे पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को लीड करते हुए फाइनल तक ले गए थे। इसी वजह से अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया की कमान भी सौंपी दी लेकिन अय्यर को खास सफलता हासिल नहीं हुई है और रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का बनाया रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में अय्यर के शतक की मदद से भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।

रांची में वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन किया और भारत के खिलाफ 250 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। यह भारतीय टीम के खिलाफ टी20 में किसी भी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

250 के लक्ष्य को डिफेंड करने में नाकाम रहने वाले Shreyas Iyer पहले भारतीय कप्तान

Shreyas Iyer 3

वेस्टइंडीज के शानदार जीत दर्ज करते ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए, जो 250 का लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड नहीं कर पाए। उनसे पहले जितनी भी बार 250 या उससे ज्यादा का लक्ष्य भारत ने सेट किया था, सभी में टीम इंडिया को ही जीत मिली थी लेकिन अय्यर की कप्तानी में टीम बचाव नहीं कर पाई।

इसी वजह से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की काफी आलोचना भी हो रही है। उन पर गेंदबाजों को सही से इस्तेमाल न करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए लेकिन उनके स्पेल के पूरे ओवर नहीं कराए गए। वहीं, आखिरी में स्पिनर्स के ओवर बचाकर रखना भी एक बड़ी गलती रही।

250 या उससे ज्यादा का लक्ष्य डिफेंड करते हुए टीम इंडिया के मैचों का नतीजा


टीम

स्कोर

लक्ष्य

विपक्षी टीम

मैदान

नतीजा

तारीख

भारत

297/6

298

बांग्लादेश

हैदराबाद

जीता

12 अक्टूबर 2024

भारत

283/1

284

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

जीता

15 नवंबर 2024

भारत

271/5

272

न्यूजीलैंड

तिरुवनंतपुरम

जीता

31 जनवरी 2026

भारत

260/5

261

श्रीलंका

इंदौर

जीता

22 दिसंबर 2017

भारत

256/4

257

जिम्बाब्वे

चेन्नई

जीता

26 फरवरी 2026

भारत

255/5

256

न्यूजीलैंड

अहमदाबाद

जीता

8 मार्च 2026

भारत

253/7

254

इंग्लैंड

वानखेड़े

जीता

5 मार्च 2026

भारत

249/5

250

वेस्टइंडीज

रांची

हारा

9 अक्टूबर 2026

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ आग उगलता इस खिलाड़ी का बल्ला, पिछले 7 मैचों में ठोक चुका 4 शतक

Tagged:

team india shreyas iyer IND vs WI
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com