टीम इंडिया के खिलाफ आग उगलता इस खिलाड़ी का बल्ला, पिछले 7 मैचों में ठोक चुका 4 शतक
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) का गेंदबाजी अटैक पहले से काफी मजबूत माना जाता है। अब भारत के पास कई तेज रफ़्तार वाले गेंदबाज मौजूद हैं, जो पहले बहुत कम ही होते थे। वहीं, कई अच्छे स्पिनर्स भी उपलब्ध हैं, जिनके आगे रन बनाना मुश्किल होता है। इसी वजह से जब भी कोई बल्लेबाज भारतीय टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसकी जमकर तारीफ भी होती है।
ऐसा ही काम एक बल्लेबाज लगातार करता हुआ आ रहा है। इस खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) का गेंदबाजी अटैक काफी रास आ रहा है और उसने पिछले 7 मैचों में 4 शतक जड़ने का कारनामा किया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप हैं।
Team India के लिए काल बन चुके हैं शाई होप

वेस्टइंडीज के शाई होप का बल्ला जमकर चल रहा है और वे टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 352 का टारगेट आसानी से हासिल किया था। तब होप ने 143 गेंदों में 162 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
वहीं, अब उन्होंने रांची में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी नाबाद रहकर धुआंधार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 250 के लक्ष्य तक सफतापूर्वक पहुंचाया। होप ने महज 45 गेंदों में 102 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और 9 छक्के लगाए।
पिछले 7 मैचों की 8 पारियों में टीम इंडिया के विरुद्ध जड़े 4 शतक
भारतीय टीम (Team India) के खिलाफ शाई होप ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर पिछले 7 मैचों में जमकर तबाही मचाई है। इस दौरान कैरेबियाई बल्लेबाज ने 4 शतक जड़े हैं, जो एक जबरदस्त उपलब्धि है। शतकों का सिलसिला अक्टूबर में दिल्ली टेस्ट से शुरू हुआ था। इसमें उन्होंने दूसरी पारी में 103 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद, मौजूदा दौरे पर वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 104 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे मैच में नाबाद 162 रन बनाए थे। अब उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 102 रनों की नाबाद पारी खेली।
100 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं रन
टीम इंडिया के खिलाफ पिछले 7 मैचों के प्रदर्शन पर गौर करें तो शाई होप के आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने 100.5 के स्ट्राइक रेट से 603 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकले। उन्होंने 58 चौके जड़े हैं और 20 छक्के भी लगाए हैं। अभी दौरे पर तीन टी20 शेष हैं। देखना होगा कि इन मुकाबलों में होप भारतीय गेंदबाजों पर रहम करते हैं या फिर इसी तरह से अपने बल्ले से आतंक मचाएंगे।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6..... बुढ़ापे में भी एबी डिविलियर्स का तूफ़ान, मात्र 37 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक