6,6,6,6,6,6..... बुढ़ापे में भी एबी डिविलियर्स का तूफ़ान, मात्र 37 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक
Table of Contents
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को असाधारण प्रतिभा वाला खिलाड़ी माना गया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सालों तक अपना जलवा दिखाया और आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेरी। इस खिलाड़ी ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन फैंस को उस समय ज्यादा झटका लगा, जब उन्होंने 2021 में आईपीएल समेत सभी तरह की क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया।
हालांकि, 2025 में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स टूर्नामेंट के माध्यम से मैदान में वापसी का ऐलान किया। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में रनों की जमकर बारिश की और अब दूसरे सीजन में भी तबाही मचा रहे हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ AB de Villiers ने 40 गेंदों में ठोके 111* रन

यूएई में खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। इस मुकाबले में फैंस को 42 वर्षीय एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का तूफानी अवतार देखने को मिला, जिन्होंने 40 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी।
डिविलियर्स के सामने कंगारू गेंदबाज बेबस नजर आए और उन्होंने 277.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबजी की। उनकी पारी में 6 चौके और 11 छक्के शामिल रहे।
WCL में दूसरे सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड
अपनी पारी की शुरुआत में एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने शुरुआत में समय लिया, लेकिन फिर आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने 22 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और फिर 37 गेंदों में WCL हिस्ट्री का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बेन डंक के नाम है, जिन्होंने 2024 में वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। डार्सी शॉर्ट ने 66 और कप्तान डेविड वॉर्नर ने 48 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हार्डस विल्जोएन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बिल्कुल परेशानी नहीं हुई और कप्तान एबी डिविलियर्स की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 15.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। डिविलियर्स के अलावा रिचर्ड लेवी ने भी 62 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने दोनों विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, वेस्टइंडीज T20 सीरीज के बाद शायद कभी नही मिलेगा मौका