रणजी खेलने लायक नहीं था यह खिलाड़ी, कोच गंभीर की जिद्द में खेल गया दूसरा टी20

Published - 10 Oct 2026, 12:28 PM | Updated - 10 Oct 2026, 01:25 PM

Naman Dhir 2

टीम इंडिया में जगह बनाना आसान काम नहीं होता है लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ियों की अचानक एंट्री हो जाती और फिर वे एक से ज्यादा फॉर्मेट खेलने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ नमन धीर (Naman Dhir) के साथ भी हो रहा है। नमन को इतनी जल्दी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका मिल जाएगा, शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा लेकिन कुछ ऐसा समीकरण बना कि वे सबसे पहले ODI और फिर टी20 टाइम का भी हिस्सा बन गए।

इस फैसले के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका अहम मानी जा रही है। गंभीर की मर्जी के बगैर नमन धीर (Naman Dhir) को इतनी जल्दी मौका नहीं मिलता। हालांकि, अभी तक नमन धीर डोमेस्टिक में खुद को सही से साबित नहीं कर पाए हैं लेकिन उन्हें टीम इंडिया में लगातार मौके मिल रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में Naman Dhir का नहीं चला जादू

Naman Dhir 3

दाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुरुआत में स्क्वाड में नहीं रखा गया था लेकिन फिर BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से वॉशिंगटन सुंदर को रणजी ट्रॉफी खेलने को कहा और उनकी जगह नमन को शामिल कर लिया।

नमन धीर (Naman Dhir) ने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू पर 3 विकेट लेकर कमाल किया लेकिन रांची में 9 अक्टूबर को हुए दूसरे मैच में उनका जादू नहीं चला। उन्होंने 2 ओवर में 25 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। उनकी नाकामी भी टीम इंडिया की हार की वजहों में से एक रही।

तीसरे मैच से नमन धीर को किया जा सकता है बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को तीसरा टी20 इंदौर में 11 अक्टूबर को खेलना है। इस मैच से नमन धीर को बाहर किया जा सकता है। इसकी वजह गेंदबाजी अटैक को मजबूती देना है। धीर का इस्तेमाल बल्लेबाज के रूप में नहीं हो पा रहा है। पहले मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। वहीं, दूसरे में सिर्फ 1 गेंद खेलने का मौका मिला।

इससे यह तो साफ़ है कि बल्लेबाजी के लिहाज से उनकी ज्यादा आवश्यकता नहीं है। इसी वजह से भारतीय टीम तीसरे मुकाबले के लिए नमन धीर को बेंच पर रख सकती है।

नीतीश कुमार रेड्डी या प्रिंस यादव को किया जा सकता है शामिल

नमन धीर को प्लेइंग XI से बाहर किया जाता है तो फिर उनकी जगह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को खिलाया जा सकता है। अगर भारत ने स्पेशलिस्ट गेंदबाज का विकल्प चुना तो फिर प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। दो स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मौजूद हैं। ऐसे में अन्य स्पिनर की जरूरत नहीं है। वैसे भी इंदौर के छोटे मैदान में स्पिनर्स की काफी कुटाई हो सकती है। ऐसे में नमन की जगह प्रिंस को खिलाए जाने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

team india Gautam Gambhir IND vs WI naman dhir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com