तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Published - 10 Oct 2026, 10:25 AM | Updated - 10 Oct 2026, 10:50 AM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi in Playing XI: आईपीएल 2026 के बाद जब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली, तो लगा था कि वे कुछ समय बाद लगातार प्लेइंग XI में नजर आएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहे है। वैभव को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान पूरी तरह बेंच पर रखा गया। इसके बाद, जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 में भी नहीं खिलाया गया।

हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स 2026 में दो मैचों में चुना गया लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर से वही कहानी अभी दोहराई गई है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को पहले दोनों मैचों में मौका नहीं मिला है लेकिन अब लगता है कि 11 अक्टूबर को 15 वर्षीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकता है।

इंदौर में इस खिलाड़ी की जगह Vaibhav Sooryavanshi को प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका

Vaibhav Sooryavanshi 1

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की टीम इंडिया की प्लेइंग XI में वापसी की संभावना नजर आ रही है। अभी तक लग रहा था कि शायद उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका मिल सकता है लेकिन इस खिलाड़ी ने रांची में 41 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाकर निश्चित रूप से अपनी जगह बचा ली है।

ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खिलाने के लिए अभिषेक शर्मा को अगले मैच से बाहर किया जा सकता है। अभिषेक ने पिछली कुछ पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। इसी वजह से वैभव को उनके स्थान पर पारी की शुरुआत के लिए चुना जा सकता है।

अभिषेक का फ्लॉप प्रदर्शन वैभव के लिए खोल सकता है वापसी का दरवाजा

टीम इंडिया के लिए टी20 में अभिषेक शर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है लेकिन पिछली पांच पारियों में वे सिर्फ एक अर्धशतक बना पाए हैं। वहीं, बाकी चार पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 21 है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में तेज शुरुआत मिली लेकिन दोनों को ही बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में अभिषेक ने 21 रन बनाए। वहीं, रांची में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है और मौके की तलाश में बैठे वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ सकते हैं।

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के टी20 आंकड़े

भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20 करियर में 8 मैच खेले हैं। इस दौरान 8 पारियों में 246 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 30.75 है। वहीं, स्ट्राइक रेट 186.36 है। उन्होंने दो अर्धशतक भी बनाए हैं। जिम्बाब्वे में खेली गई 81 रनों की पारी वैभव का बेस्ट स्कोर है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरा इन 3 खिलाड़ियों का बन सकता है आखिरी, फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए किए जाएंगे बाहर

Tagged:

team india abhishek sharma west indies cricket team Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com