IPL 2027 से पहले CSK में मची उथल-पुथल, फ्लेमिंग के बाद अब इस दिग्गज की हुई विदाई; सालों पुराना रिश्ता टूटा
Table of Contents
आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नए सिरे से शुरुआत करने को देख रही है। इसी वजह से टीम ने सालों पुराने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से नाता तोड़ लिया और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को IPL 2027 के लिए अपना हेड कोच बनाया है।
ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि शायद अब कोचिंग स्टाफ में ज्यादा बदलाव न हों और जहीर के साथ माइकल हसी मिलकर काम करेंगे लेकिन अब इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भी हटाए जाने की खबर आ रही है।
CSK ने बल्लेबाजी कोच पद से हसी को हटाया

जहीर खान की नियुक्ति के समय यह जरूर बताया गया था कि उन्हें कोचिंग स्टाफ चुनने के लिए पूरा अधिकार और कुछ समय दिया गया है। हालांकि, तब माइकल हसी पर किसी तरह का खतरा नहीं लग रहा था, क्योंकि वे 2018 से बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाते आ रहे हैं। हालांकि, अब आईपीएल 2027 से पहले CSK मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए हसी को हटा दिया है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में हसी को हटाए जाने का सही कारण तो नहीं बताया लेकिन यह जानकारी जरूरी दी कि यह फैसला फ्रेंचाइजी की 2027 सीज़न से पहले की जा रही बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया का हिस्सा है, और ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए उनकी मौजूदा योजनाओं में कोई जगह नहीं है।
खिलाड़ी और कोच के रूप में CSK के साथ हसी का लंबा रहा सफर
माइकल हसी को हटाए जाने की खबर काफी बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि जहीर खान से पहले उनका नाम हेड कोच की रेस में था लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को यह जिम्मेदारी नहीं मिली। इसके बाद, उनके बल्लेबाजी कोच के रूप में रिटेन किए जाने की रिपोर्ट्स आ रही थीं लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है।
आईपीएल में हसी ने 2008 में CSK को एक खिलाड़ी के रूप में जॉइन किया था। 2009 सीजन से बाहर रहने के बाद, उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार चार सीजन के लिए फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में मुंबई इंडियंस के साथ एक साल बिताने के बाद, वे 2015 में वापस लौटे। वे 2018 से फ्लेमिंग के साथ काम करते हुए टीम के बैटिंग कोच के रूप में नजर आ रहे थे।
किसी अन्य IPL टीम के कोचिंग स्टाफ में हसी आ सकते हैं नजर
माइकल हसी को भले ही CSK ने अपने कोचिंग स्टाफ से हटा दिया हो लेकिन वे आईपीएल से दूर होंगे, इसकी संभावना कम ही नजर आ ही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हसी को अन्य आईपीएल टीमों से ऑफर मिला है। ऐसे में अगर बात बनी तो वे IPL 2027 के लिए किसी नई टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर