IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 3 टीमें, नहीं बचा कोई चांस! अब खेलेगी सिर्फ आत्मसम्मान के लिए

Published - 09 May 2026, 11:31 AM | Updated - 09 May 2026, 11:33 AM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ अब पहले से अधिक दिलचस्प हो चुकी है। शीर्ष चार में पहुंचने के लिए कुल 7 टीमें लाइनों में लगी हुई हैं, जबकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, यह रोमांच ऐसे ही बढ़ता रहेगा।

लेकिन तीन टीमें ऐसी भी हैं जो कि प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। अब इनका आगे पहुंचने का कोई चांस नहीं बचा है तो अपने आत्मसम्मान के लिए यह आगामी मैचों में खेलते नजर आएंगे।

IPL 2026: दिल्ली हो चुकी है बाहर!

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ चार मैच जीते हैं तो सात में हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली ने अपने पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक जीता है और यही कारण है कि टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, क्योंकि टीम के फिलहाल 3 मैच शेष हैं और वह तीनों मैच जीत भी जाती है तो अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है और इन नंबर पर प्लेऑफ में पहुंचना मौजूदा सीजन में काफी मुश्किल लग रहा है।

मुंबई का आगे जाना मुश्किल

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल लग रहा है। दरअसल, इस सीजन एमआई ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 उन्होंने जीते हैं तो 7 में हार का सामना करना पड़ा है। एमआई अंक तालिका में फिलहाल 9वें स्थान पर हैं।

मुंबई के मौजूदा सीजन में चार मैच शेष हैं, जिसको जीतने के बाद भी वह अधितम 14 पॉइंट्स ही हासिल कर सकती है। इन अंकों पर प्लेऑफ में जगह बनाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है, क्योंकि कोई चमत्कार ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है और वह इस साल होना काफी मुश्किल होगा।

वैभव सूर्यवंशी का पता नहीं! लेकिन अफगानिस्तान ODI में इस भारतीय खिलाड़ी का डेब्यू पक्का, IPL 2026 में उगल रहा आग

नवाब भी हुए बाहर

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लखनऊ सुपर जायंट्स की भी समाप्त हो चुकी है। एलएसजी ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 जीते हैं तो 7 में हार मिली है।

पंत की कप्तानी में यह लगातार दूसरा सीजन है जब लखनऊ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है और इसका सबसे बड़ा कारण टीम का साधारण प्रदर्शन रहा है। लेकिन एलएसजी चाहेगी कि वह बाकी बचे मैचों (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन करके सम्मान के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति करे और इसकी शुरुआत वह गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर कर चुकी है।

किसकी वजह से KKR जीत गई लगातार 4 मैच? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ इन 2 दिग्गजों का लिया नाम

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com