वैभव सूर्यवंशी का पता नहीं! लेकिन अफगानिस्तान ODI में इस भारतीय खिलाड़ी का डेब्यू पक्का, IPL 2026 में उगल रहा आग

Published - 09 May 2026, 08:34 AM | Updated - 09 May 2026, 01:02 PM

IPL 2026

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और 31 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम जून महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज को लेकर चयनकर्ताओं की नजर IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों पर बनी हुई है।

जहां फैंस लगातार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के डेब्यू की चर्चा कर रहे हैं, वहीं एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने गेंदबाज़ी से आग उगल रहा है और अब लगभग तय माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में उसे टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Vaibhav Suryavanshi नहीं, अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकता हैं मौका

Vaibhav Suryavanshi

जहां एक तरफ युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है और उन्हें जल्द टीम इंडिया में डेब्यू का बड़ा दावेदार माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव भी लगातार अपनी गेंदबाज़ी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

IPL 2026 में प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों की शानदार गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। यही वजह है कि चयनकर्ता अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका देने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह युवा तेज गेंदबाज पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नज़र आ सकता है।

IPL से Vaibhav Suryavanshi समेत ये 4 खिलाड़ी तैयार! टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू, तो हो जायेगी नाइंसाफी

IPL 2026 में प्रिंस यादव का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने IPL 2026 में अपनी शानदार गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। इस सीजन उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16 विकेट अपने नाम किए हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार अच्छी लाइन-लेंथ और तेज रफ्तार से बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाया है।

प्रिंस यादव का इकॉनमी रेट भी काफी शानदार रहा है और उन्होंने लगभग 8.1 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। कई मुकाबलों में उन्होंने शुरुआती विकेट निकालकर LSG को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि डेथ ओवरों में भी उनकी गेंदबाज़ी प्रभावशाली रही है।

इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत प्रिंस यादव इस समय IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उन्हें जल्द टीम इंडिया से बुलावा मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

जून में होगी भारत और अफ़ग़ानिस्तान की सीरीज

आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम जून महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून और तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा।

पहला वनडे धर्मशाला में, दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिल सकता है और चयनकर्ताओं की नजर खासतौर पर उभरते भारतीय खिलाड़ियों पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में नई फिक्सिंग कंट्रोवर्सी! Vaibhav Suryavanshi के साथ मोबाइल चलाते पकड़ा गया RR मैनेजर, VIDEO वायरल

Tagged:

IND vs AFG cricket news Prince Yadav IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com