IPL से Vaibhav Suryavanshi समेत ये 4 खिलाड़ी तैयार! टीम इंडिया में नहीं मिला डेब्यू, तो हो जायेगी नाइंसाफी

Published - 18 Apr 2026, 04:19 PM | Updated - 18 Apr 2026, 04:25 PM

IPL

IPL: दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भारतीय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीजन 15 वर्षींय वैभव सर्यवंशी का बल्ला जमकर आग उगल रहा है और ऐसे में माना जा रहा है कि उनको जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

वैभव ने आईपीएल 2026 (IPL) में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे स्टार गेंदबाजों को रिमांड पर लिया है, जिसके बाद उनके टीम इंडिया में आने के चांस काफी बढ़ गए हैं, लेकिन सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि उनके अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनको भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है, नहीं तो इन खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी।

IPL: वैभव सूर्यवंशी का धमाका जारी

आईपीएल 2026 (IPL) में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। मौजूदा सीजन में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए पांच पारियों में 40 की औसत और 263.15 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

बता दें कि, वैभव ने आईपीएल (IPL) के अलावा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 175 रन की शानदार पारी भी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आयरलैंड के खिलाफ वैभव को आजमाया जा सकता है।

प्रभसिमरन सिंह को मिलना चाहिए मौका

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 (IPL) में 4 पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 70.33 की औसत और 172.95 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 211 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

जबकि इससे पहले पिछले वर्ष में प्रभसिमरन सिंह ने 17 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से 549 रन बनाए थे तो घरेलू क्रिकेट में भी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

25 वर्षींय प्रभसिमरन सिंह आईपीएल (IPL) के हर सीजन में रन बना रहे हैं, लेकिन फिर भी उनको टीम इंडिया में चांस नहीं मिल रहा है, लेकिन इस बार माना जा रहा है चयनकर्ता भारतीय जर्सी में प्रभसिमरन को खेलने का मौका दे सकते हैं।

अंशुल कंबोज शानदार लय में

चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का मौजूदा सीजन काफी शानदार जा रहा है। इस साल उन्होंने येलो आर्मी के लिए खेले 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वह पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर वह पूरे सीजन अपना ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं तो चयन समिति उनको टी20 सीरीज में मौका दे सकती है।

KKR टीम की हार पर Shah Rukh Khan भड़के, Venky Mysore को सरेआम लगाई डांट, कैमरे में कैद हुआ झगड़ा

प्रिंस यादव बन सकते हैं बुमराह के विकल्प

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल 2026 (IPL) में 9 विकेट निकाल चुके हैं। प्रिंस अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ-साथ डेथ ओवर में सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। जबकि वह जसप्रीत बुमराह के विकल्प के तौर पर भी टी20 टीम में चुने जा सकते हैं।

बता दें कि, हाल ही में खबरें आईं थीं कि बुमराह वनडे विश्व कप 2027 तक टी20 क्रिकेट से थोड़ी दूरियां बना सकते हैं ऐसे में उनकी जगह टीम प्रबंधन प्रिंस यादव को आजमा सकता है।

KKR Playoff Scenario: इस समीकरण से अभी भी बना सकती है टॉप-4 में जगह, अच्छे NRR की भी नहीं जरूरत

Tagged:

ipl Anshul Kamboj Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com