KKR Playoff Scenario: इस समीकरण से अभी भी बना सकती है टॉप-4 में जगह, अच्छे NRR की भी नहीं जरूरत

Published - 18 Apr 2026, 03:44 PM | Updated - 18 Apr 2026, 03:51 PM

KKR Playoff Scenario

KKR Playoff Scenario: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा है। ये टीम अभी तक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से पांच उन्होंने गंवाए हैं तो एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। केकेआर अंकतालिका में फिलहाल 10वें स्थान पर हैं और उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म होती जा रही है।

लेकिन उनके लिए अभी एक समीकरण (KKR Playoff Scenario) जीवित है, जिसके चलते वह टॉप चार में अपनी जगह बना सकती है और इसके लिए उनको अपना नेट रन रेट सुधारने की जरूरत भी नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे केकेआर अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

शुरुआती पांच मैचों में मिली हार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी। लेकिन पहले ही मैच में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद केकेआर को उनके ही घर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से शिकस्त दी तो अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से केकेआर (KKR Playoff Scenario) को हरा दिया।

बता दें कि, एलएसजी के खिलाफ मैच कब्जे में आने के बावजूद केकेआर के गेंदबाजों ने उनको गंवा दिया। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के हाथों में यह टीम पराजय का सामना कर चुकी है।

KKR Playoff Scenario: केकेआर के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका

हालांकि, पांच मैच जीतने के बावजूद इस टीम के पास प्लेऑफ (KKR Playoff Scenario) में पहुंचने का मौका जीवित है और इसके लिए उनको अपना नेट रन रेट सुधारने की जरूरत भी नहीं होगी। दरअसल, नाइट राइडर्स के अभी 8 मैच शेष हैं और अगर इन 8 मैचों को जीत लेती है तो फिर उनका 16 अंक मिलेंगे और एक अंक उनका पहले से है।

ऐसे में केकेआर के 17 अंक हो जाएंगे और इसके चलते वह आसानी से शीर्ष चार में टूर्नामेंट समाप्त कर सकती है। बता दें कि, साल 2014 में केकेआर ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया था, जब उन्होंने लगातार 9 मैच जीते थे और ट्रॉफी को उठाई थी। उस वक्त गौतम गंभीर कप्तान थे तो अब अजिंक्य रहाणे के पास इतिहास को दोहराने का मौका होगा।

Shah Rukh Khan ने खेला आखिरी दांव! बुलाया दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज, अब यही पलटेगा टीम की तकदीर

अगले पांच मैच होंगे निर्णायक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playoff Scenario) फिलहाल करो या मरो वाली स्थिति में है, जहां पर वह किसी भी कीमत पर जीत हासिल करना चाहती है। लेकिन उनके आगे का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उनकी अगली भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

इसमें आरआर और आरसीबी से केकेआर को कड़ी चुनौती मिल सकती है तो हैदराबाद और दिल्ली भी जीत के रास्ते में रोडा बन सकती हैं। वहीं, लखनऊ क्या कारनामा कर सकती है, वह पहले ही केकेआर (KKR Playoff Scenario) को दिखा चुकी है, ऐसे में उनको पंत एंड कंपनी से भी सावधान रहने की जरूरत होगी।

Birthday Special: KL Rahul की कहानी—IPL की 'रन मशीन', टीम इंडिया के हर रोल में हिट! लेकिन करियर पर ये एक बड़ा दाग

Tagged:

ajinkya rahane Kolkata Knight Riders KKR Playoff Scenario
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com