किसकी वजह से KKR जीत गई लगातार 4 मैच? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ इन 2 दिग्गजों का लिया नाम

Published - 09 May 2026, 11:07 AM | Updated - 09 May 2026, 01:05 PM

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया और 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।

मैच समाप्त होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बताया है उनकी टीम लगातार चार किन दो दिग्गजों के कारण जीती है। उन्होंने इन दो प्लेयर्स का नाम लिया है।

इन दो दिग्गजों को दिया श्रेय

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार मुकाबला जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी की जमकर सराहना की।

साथ ही रहाणे ने इस दौरान कहा, ‘’मैं अपने गेंदबाजी कोच, टिम साउथी और ड्वेन ब्रावो को श्रेय देना चाहता हूं। वे हमारे गेंदबाजों के साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं। यह शानदार रहा है।’’ बता दें कि, आईपीएल के दूसरे हाफ में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की है और विरोधी टीमों के बल्लेबाजी क्रम को नेस्तनाबूद करके रख दिया है।

मैं बहुत भाग्यशाली हूं- Ajinkya Rahane

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में टीम की स्पिन जोड़ी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा,

‘’कप्तान के तौर पर, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि हमारी टीम में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी हैं। उन्हें ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। वह हर दिन कुछ न कुछ सीख रहे होते हैं, यहां तक ​​कि अभ्यास सत्र में भी, वह मौजूद रहते हैं, ध्यान से सुनते हैं, दूसरे खिलाड़ियों से भी कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। अपना अनुभव सबके साथ साझा करते हैं। उसके अनुभव से मुझे भी मैदान पर बहुत मदद मिली है।’’

वैभव सूर्यवंशी का पता नहीं! लेकिन अफगानिस्तान ODI में इस भारतीय खिलाड़ी का डेब्यू पक्का, IPL 2026 में उगल रहा आग

प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब की थी। टीम ने शुरुआती 6 में से पांच मुकाबले गंवाए थे तो एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

इसके बाद टीम ने लगातार चार मुकाबले जीते, जिसके बाद वह अंक तालिका में फिलहाल 7वें पायदान पर हैं, लेकिन अगर वह अपने अगले 4 मैच जीत जाती है तो यकीनन प्लेऑफ में आसानी से जगह बना सकती है।

लेकिन केकेआर के लिए आगामी चार मैच किसी चुनौती से कम नहीं होंगे, क्योंकि एक शिकस्त भी उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ सकते हैं।

Shreyas Iyer-Hardik Pandya को बड़ा झटका, अब Sanju Samson होंगे टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com