Shreyas Iyer-Hardik Pandya को बड़ा झटका, अब Sanju Samson होंगे टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान

Published - 09 May 2026, 10:44 AM | Updated - 09 May 2026, 01:05 PM

Sanju Samson

Sanju Samson: सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन बनेगा यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। शुरुआत में श्रेयस अय्यर का नाम कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे थे तो फिर हार्दिक पंड्या के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई।

लेकिन अब कप्तान बनने की दौड़ में विकेटकीपर बल्लेबाद संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम भी जुड़ चुका है और माना जा रहा है कि वह श्रेयस और हार्दिक से काफी आगे हैं। बता दें कि, भारत ने संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था, जबकि उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।

Sanju Samson होंगे अगले टी20 कप्तान!

दैनिक जागरण में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को भारत का अगला टी20 कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन दौरों के लिए स्क्वाड को चुना जाएगा।

ऐसे में सूर्यकुमार यादव का चुना जाना मुश्किल है, क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। वहीं, संजू (Sanju Samson) आईपीएल में दो शतक ठोक चुके हैं तो श्रेयस का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। लेकिन रिपोर्ट में यह कहा गया है कि संजू के पक्ष में जो सबसे बड़ी बात जाती है वो ये है कि वह लंबे समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं।

सूर्या को मिल सकता है आखिरी मौका

भारत ने इसी साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। ऐसे में चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका देना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर संजू सैमसन को उप कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन सूर्या की फॉर्म को देखते हुए बदलाव होता है तो संजू इस समय कप्तानी की दौड़ में अग्रणी हैं।

बता दें कि, सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए इस साल 400 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में वह 10 पारियों में सिर्फ 195 रन ही बना सके हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एकमात्र अर्धशतक भी शामिल है।

प्रिंस यादव ने पहली बार कही दिल की बात, बोले ''मैं रोहित-विराट के लिए 2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता....''

श्रेयस को करना होगा इंतजार

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह पंजाब किंग्स के लिए लगातार रन बना रहे हैं और उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी रही है, लेकिन जो बात उनके पक्ष में नहीं जा सकती है, वो है कि वह लंबे समय से भारतयी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 3 दिसंबर 2023 को खेला था। ऐसे में श्रेयस को पहले टी20 टीम में जगह बनानी होगी, तभी वह कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या का नाम भी कप्तानी की दौड़ से गायब हो चुका है।

RR Playing XI: शनाका की एंट्री! तो एडम मिल्ने को भी मौका, गुजरात के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग-XI हुई फाइनल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com