प्रिंस यादव ने पहली बार कही दिल की बात, बोले ''मैं रोहित-विराट के लिए 2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता....''

Published - 09 May 2026, 12:38 AM | Updated - 09 May 2026, 12:54 AM

Prince Yadav

Prince Yadav: भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और आईपीएल हर साल नए सितारों को चमकने का मौका देता है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव (Prince Yadav) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।

प्रिंस ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ 2027 विश्व कप खेलने की अपनी गहरी इच्छा जाहिर की है।

Prince yadav ने क्या कहा?

Prince Yadav

लखनऊ सुपर जायंट्स के उभरते हुए सितारे प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अपने भविष्य के लक्ष्यों को शेयर किया। प्रिंस ने कहा कि उनका सबसे बड़ा सपना साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

उन्होंने विशेष रूप से रोहित शर्मा और विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि वे इन दोनों बड़े भाइयों के साथ मैदान शेयर करना चाहते हैं और भारत को विश्व विजेता बनाना चाहते हैं। प्रिंस का मानना है कि इन दो दिग्गजों के लिए विश्व कप जीतना एक यादगार पल होगा।

आपको बता दें लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में प्रिंस यादव ने विराट कोहली को जबरदस्त बोल्ड आउट किया था जिसके बाद से प्रिंस के नामों की चर्चा और तेज हो गई है।

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने वाले युजवेंद्र चहल को लगा इस मोटी धनराशि का जुर्माना, अब जाना भी पड़ेगा जेल

रोहित और विराट के साथ वर्ल्ड कप का हिस्सा होना सपना

प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने अपनी बातचीत में भावुक होते हुए कहा कि अभी मैं जो चाहता हूं वो ये है कि विराट और रोहित भैया के साथ 2027 का वर्ल्ड कप खेलूं और हम उसे जीतें।

अगर हम जीतते हैं, तो यह उन दोनों के लिए बहुत अच्छी चीज होगी। प्रिंस का यह बयान दर्शाता है कि युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के मन में सीनियर खिलाड़ियों के प्रति कितना सम्मान है।

प्रिंस चाहते हैं कि रोहित और विराट के शानदार करियर का अंत एक और विश्व कप ट्रॉफी के साथ हो, और वह खुद उस जीत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

DC vs KKR Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हरा कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में पहुंची ऊपर, प्लेऑफ की रेस में बढ़ी आगे

प्रिंस का एलएसजी में शानदार सफर

मौजूदा आईपीएल 2026 सीजन की बात करें तो प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए प्रिंस ने अब तक 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

हालांकि, टीम के तौर पर लखनऊ के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 7 मई 2026 को भी इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा है, जहां प्रिंस यादव अपनी गति और मिश्रण से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

लखनऊ फिलहाल अंक तालिका में निचले पायदान पर है, लेकिन प्रिंस यादव जैसे युवाओं का प्रदर्शन भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। प्रिंस यादव (Prince Yadav) की यह इच्छा न केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाती है, बल्कि करोड़ों भारतीय फैंस की उस भावना को भी आवाज देती है जो रोहित और विराट को एक बार फिर विश्व कप उठाते हुए देखना चाहते हैं।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दिल्ली

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com