DC vs KKR Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हरा कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में पहुंची ऊपर, प्लेऑफ की रेस में बढ़ी आगे

Published - 08 May 2026, 11:22 PM | Updated - 08 May 2026, 11:36 PM

Points Table

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, DC vs KKR Points Table में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

इस जीत के साथ केकेआर ने न केवल दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि अंक तालिका में अपनी स्थिति भी सुधारी है। दिल्ली के लिए यह हार प्लेऑफ की राह में एक बड़ा रोड़ा बन गई है, जबकि कोलकाता की टीम की लगातार जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है।

केकेआर Points Table में सातवें स्थान पर पहुंची

Points Table

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को हराने के बाद DC vs KKR Points Table में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब केकेआर 10 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ सातवें स्थान पर आ गई है।

टीम के खाते में कुल 9 अंक हैं जिसमें एक मैच बेनतीजा रहने के कारण एक अंक अतिरिक्त है। केकेआर का नेट रन रेट फिलहाल -0.169 है। इस जीत से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को आठवें स्थान पर धकेल दिया है, जिनके पास 11 मैचों में 8 अंक हैं। केकेआर अब चेन्नई सुपर किंग्स के काफी करीब पहुंच गई है।

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में फैली सनसनी, इस स्टार क्रिकेटर के घर पर साले की मिली लाश

दिल्ली को आठ विकेट से हराया

इस मैच में कोलकाता ने दिल्ली को खेल के हर विभाग में मात दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रनों का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में उतरी केकेआर की टीम ने फिन एलन के तूफानी शतक की मदद से मात्र 14.2 ओवरों में ही 8 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे।

केकेआर की इस धमाकेदार जीत ने उनके नेट रन रेट को भी सुधारने में मदद की है, जो अंत में काफी अहम साबित हो सकता है। इस मैच में फिन एलन का रोद्र रूप दिखा, उन्होंने 47 गेंदों में पांच चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।

DC vs KKR: फिन एलन की शतकीय पारी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर की आठ विकेट से शानदार जीत

प्लेऑफ का रास्ता कितना कठिन?

DC vs KKR Points Table में सातवें स्थान पर पहुंचने के बाद केकेआर के लिए प्लेऑफ का रास्ता अभी भी चुनौतीपूर्ण लेकिन मुमकिन है। केकेआर को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे ताकि वह 16 या उससे अधिक अंकों तक पहुंच सके।

वर्तमान में Points Table में सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि पंजाब, आरसीबी, राजस्थान और गुजरात 12-13 अंकों के बीच संघर्ष कर रहे हैं। केकेआर को उम्मीद करनी होगी कि टॉप की टीमें अपने कुछ मैच हारें।

अगर केकेआर इसी लय को बरकरार रखती है, तो वह अंतिम चार में जगह बना सकती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अगर केकआर को प्लेऑफ में जाना है तो गुजरात और आरसीबी को आगामी मुकाबले में हराना होगा।

DC vs KKR Points Table की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा हो गया है।

Tagged:

IPL 2026 Points table update DC VS KKR POINTS TABLE
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com