DC vs KKR: फिन एलन की शतकीय पारी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर की आठ विकेट से शानदार जीत
Published - 08 May 2026, 10:30 PM | Updated - 08 May 2026, 10:53 PM
DC vs KKR के बीच आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 142 रनों का मामूली स्कोर बनाया था। जवाब में केकेआर ने फिन एलन के तूफानी शतक की बदौलत मात्र 14.2 ओवरों में 147 रन बनाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
केकेआर के गेंदबाजों के आगे दिल्ली धराशायी

DC vs KKR मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के सामने दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।
कप्तान अक्षर पटेल ने मध्यक्रम में आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर संघर्ष करते हुए कुछ रन जोड़े, लेकिन वह टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने के लिए नाकाफी थे। दिल्ली की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 142 रन ही बना सकी, जो इस सपाट पिच पर काफी कम स्कोर था।
दिल्ली कैपिटल्स की अपने घर में यह लगातार दूसरी हार है, केकेआर से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से भी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों मैचों में बल्लेबाज का फिका प्रदर्शन टीम को बैकफूट पर धकेल दी।
IPL 2026 से भारत को मिल गए 4 शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज, ये सभी करते 150+ kmph की स्पीड से बॉल
फिन एलन का शानदार शतक
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पहले ही ओवर से अपने इरादे साफ कर दिए थे। एलन ने दिल्ली के हर गेंदबाज को निशाना बनाया और मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात कर दी।
उन्होंने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। DC vs KKR के इस मैच में फिन एलन की पारी ने दिल्ली के गेंदबाजों का मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया, जिसके कारण मैच 15वें ओवर में ही खत्म हो गया।
DC vs KKR मुकाबले में आज फिन एलन टीम के उम्मीदों पर खड़ी उतरी, केकेआर के इस जीत के बाद टीम की उम्मीद प्लेऑफ की रहा में बरकरार है और कोलकाता हर हाल में इस मौका को भुनाना चाहेगी।
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में फैली सनसनी, इस स्टार क्रिकेटर के घर पर साले की मिली लाश
DC vs KKR में जीत के बाद केकेआर की पॉइंट्स टेबल में छलांग
इस शानदार जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। केकेआर की टीम अब प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बरकरार है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार एक बड़ा झटका साबित हुई है।
दिल्ली को अब अगले दौर में पहुँचने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। केकेआर के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने न केवल दो अंक हासिल किए, बल्कि उनके नेट रन रेट में भी जबरदस्त सुधार हुआ है।
DC vs KKR मैच के हीरो रहे फिन एलन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली कैपिटल्स को अब अपनी बल्लेबाजी की कमियों को दूर कर अगले मुकाबले में वापसी करनी होगी। इस जीत के साथ केकेआर 9 अंक के साथ अब सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर