IPL 2026 से भारत को मिल गए 4 शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज, ये सभी करते 150+ kmph की स्पीड से बॉल

Published - 08 May 2026, 08:56 PM | Updated - 08 May 2026, 09:25 PM

IPL 2026

IPL 2026 का सीजन भारतीय क्रिकेट के लिए एक अलग एहसास होगा। एक समय भारत को केवल विश्व स्तरीय स्पिनरों के लिए जाना जाता था, वहीं इस साल के टूर्नामेंट ने दुनिया को स्पीड के नए सौदागर दिए हैं।

इस सीजन में चार ऐसे युवा भारतीय तेज गेंदबाज उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी तूफानी रफ्तार से न केवल बल्लेबाजों को डराया है, बल्कि लगातार 150 किमी प्रति घंटे की बाधा को पार कर पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर की यादें ताजा कर दी हैं।

अशोक शर्मा और प्रिंस यादव इस साल की बेहतरीन खोज

Prince Yadav

IPL 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के युवा गेंदबाज अशोक शर्मा की हो रही है। गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए अशोक ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 154.2 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उन्होंने जोस बटलर को एक ऐसी घातक इन-स्विंगिंग यॉर्कर डाली कि बटलर का स्टंप हवा में कई बार घूमता हुआ दूर जा गिरा। उनकी इस स्पीड ने चयनकर्ताओं को भी हैरान कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव ने अपनी गति के साथ-साथ बड़े विकेट लेने की क्षमता से सुर्खियां बटोरी हैं। प्रिंस ने हाल ही में आरसीबी के खिलाफ मैच में महान बल्लेबाज विराट कोहली को एक 151 की स्पीड की तूफानी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

आउट होने के बाद खुद कोहली ने उनकी तारीफ की, जो इस युवा खिलाड़ी के लिए किसी सपने से कम नहीं था। प्रिंस की गेंद में गती से ज्यादा उनकी गेंदों में मिलने वाला एक्स्ट्रा बाउंस और स्वींग उन्हें और भी खतरनाक बनाता है।

मयंक यादव का IPL 2026 में वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने IPL 2026 में अपनी रफ्तार से एक बार फिर सबको प्रभावित किया है। पिछले कुछ समय से चोट से जूझने के बाद मयंक ने इकाना स्टेडियम में शानदार वापसी की।

भले ही वह IPL 2026 के एक मैच में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने अपनी गति से कोई समझौता नहीं किया। मयंक ने लगातार 150+ kmph की स्पीड बनाए रखी है,

उनकी मांसपेशियों में अभी भी वही पुरानी धार मौजूद है। उनकी निरंतरता और 151.3 kmph की टॉप स्पीड उन्हें मौजूदा समय के सबसे तेज गेंदबाजों की कतार में सबसे आगे रखता है।

Aakash Chopra ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले 'ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए जरुर खेलेगा....'

केकेआर के डेथ ओवर्स के नए हीरो

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कार्तिक त्यागी ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी को एक नए सिरे से बनाया है। कार्तिक ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, जिसका नतीजा उनकी गति में साफ दिख रहा है।

हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में केवल 3 रन देकर 2 विकेट लिए और हारी हुई बाजी पलट दी। उनकी 150 kmph की सटीक यॉर्कर ने रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को भी मुश्किल में डाल दिया।

कार्तिक की यह रफ्तार उन्हें भारत का अगला बड़ा पेस स्टार बनाती है। IPL 2026 के ये चार सितारे सिर्फ अपनी टीम को जीत नहीं दिला रहे हैं, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को भी बेहद मजबूत कर सकते हैं।

कौन हैं Sairaj Bahutule? जो बन रहे Team India के नए स्पिन बॉलिंग कोच, जानें इनके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी

Tagged:

Mayank Yadav Ashok Sharma Prince Yadav IPL 2026 INDIAN PACE BOWLER
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com