फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने वाले युजवेंद्र चहल को लगा इस मोटी धनराशि का जुर्माना, अब जाना भी पड़ेगा जेल
Published - 08 May 2026, 10:12 PM | Updated - 08 May 2026, 10:27 PM
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब मुश्किलों भरा साबित होता नजर आ रहा है। मैदान पर अपनी फिरकी में फंसाने वाले चहल खुद अपने कारनामे की फिरकी में फंसते नजर आ रहे हैं।
अर्शदीप सिंह के एक वायरल व्लॉग में चहल को फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर वेपिंग (ई-सिगरेट) करते हुए देखा गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक इमेज वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन पर 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है और भविष्य में ऐसी गलती पर जेल की सजा भी हो सकती है।
क्या सच में Yuzvendra Chahal कर रहे थे वेपिंग?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम ट्रैवल का एक व्लॉग शेयर किया। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) खिड़की के पास बैठे हुए एक डिवाइस का इस्तेमाल करते दिखे, जिसे फैंस वेप बता रहे हैं।
हालांकि, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, अर्शदीप ने उस हिस्से को व्लॉग से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक क्लिप पूरे इंटरनेट पर फैल चुकी थी। कुछ फैंस इसे महज एक मजाक या स्प्रे बता रहे हैं, जबकि सुरक्षा नियमों को देखते हुए कई लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
Yuzvendra Chahal को एक लाख का जुर्माना लगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट के अंदर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
साथ ही, अधिकारियों द्वारा उन्हें यह सख्त चेतावनी भी दी गई है कि यदि वह दोबारा ऐसी हरकत करते पकड़े गए, तो उन्हें 25 दिनों तक की जेल हो सकती है।
हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) या किसी एयरलाइन अधिकारी ने अभी तक इस जुर्माने या जेल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नियमों के मुताबिक फ्लाइट में ई-सिगरेट पीना एक दंडनीय अपराध है जो नो फ्लाई लिस्ट में डालने का कारण बन सकता है।
IPL 2026 से भारत को मिल गए 4 शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज, ये सभी करते 150+ kmph की स्पीड से बॉल
रियान पराग के बाद चहल का नाम
आईपीएल 2026 में यह वेपिंग से जुड़ा दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत हिस्सा बतौर जुर्माना काट लिया था।
अब युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी का नाम इस तरह के विवाद में आना अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है। करोड़ों युवाओं के रोल मॉडल होने के नाते, फ्लाइट जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना उनके करियर और छवि के लिए घातक साबित हो सकता है।
पंजाब किंग्स और चहल (Yuzvendra Chahal) की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो आईपीएल के बीच में चहल को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर