RR Playing XI: शनाका की एंट्री! तो एडम मिल्ने को भी मौका, गुजरात के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग-XI हुई फाइनल

Published - 09 May 2026, 08:23 AM | Updated - 09 May 2026, 08:29 AM

RR Playing XI

RR Playing XI: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की रेस को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है। इसी बीच शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का अहम मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैचों में जीत और 4 में हार मिली है। 12 अंकों के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट +0.510 है, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।

पिछले कुछ मुकाबलों में राजस्थान के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम अपनी मजबूत प्लेइंग-XI के साथ मैदान पर उतरने वाली है, जिसमें टीम में कुछ बदलाव होने की संभावना हैं। आइए जानते हैं किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) ?

RR Playing XI: दासुन शनाका और एडम मिल्ने को मिलेगा मौका

RR IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स (RR) इस अहम मुकाबले में अपनी प्लेइंग-XI (RR Playing XI) में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर को और मजबूत बनाने के लिए श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका को मौका दे सकती है। शनाका बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलेगा।

वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में एडम मिल्ने की एंट्री भी संभव मानी जा रही है। मिल्ने अपनी तेज रफ्तार और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। गुजरात टाइटंस के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए राजस्थान की टीम उन्हें प्लेइंग-XI (RR Playing XI) में शामिल कर सकती है

नांद्रे बर्गर और डोनोवन फरेरा की लेंगे जगह

राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी प्लेइंग-XI (RR Playing XI) में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दासुन शनाका और एडम मिल्ने को इस मुकाबले में मौका मिलने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव करते हुए नांद्रे बर्गर और डोनोवन फरेरा को बाहर बैठा सकती है।

दासुन शनाका के आने से राजस्थान को मिडिल ऑर्डर में ज्यादा अनुभव और फिनिशिंग ताकत मिलेगी। वहीं एडम मिल्ने नई गेंद से अतिरिक्त गति और विकेट लेने का विकल्प देंगे। गुजरात जैसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ राजस्थान यह बदलाव करके अपनी गेंदबाजी और बैटिंग दोनों विभागों को संतुलित करना चाहेगी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच अब तक आईपीएल में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आया है। गुजरात ने 9 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो गुजरात की टीम मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी, लेकिन इस सीजन राजस्थान की शानदार फॉर्म को देखते हुए मुकाबला काफी कांटे का माना जा रहा है।

RR Playing XI: राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने।

इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे

ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच फिक्सिंग में पकड़ें गए ये 4 खिलाड़ी, बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाते हुए किया सस्पेंड

Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com