लंका प्रीमियर लीग में बना अजीब नियम, खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जरुर चाहिए होंगे इतने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

Published - 09 May 2026, 11:54 AM | Updated - 09 May 2026, 12:01 PM

Lanka Premier League

Lanka Premier League: क्या आपने कभी सुना है कि किसी लीग में खेलने के लिए आपसे अपनी प्रतिभा से पहले आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में पूछा जाए। या फिर खिलाड़ियों के सामने यह शर्त रखी गई हो कि आपको कम से कम 75 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना अनिवार्य होगा।

लेकिन ये हुआ है लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) में, जहां छठे सीजन से पहले एक अजीब शर्त खिलाड़ियों के सामने रखी गई है। अब केवल टी20 रिकॉर्ड और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा, बल्कि श्रीलंका में होने वाली इस लीग ने सोशल मीडिया लोकप्रियता, व्यावसायिक आकर्षण को भी शामिल करने का फैसला किया है।

खिलाड़ियों के सामने अजीबोगरीब शर्तें

श्रीलंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) द्वारा जारी नए खिलाड़ी नियमों के मुताबिक, शीर्ष स्तरीय आइकॉन श्रेणी में प्रवेश पाने वाले विदेशी क्रिकेटरों को अब सिर्फ क्रिकेट संबंधी योग्यताओं से कहीं अधिक की आवश्यकता होगी।

खिलाड़ियों को कम से कम 85 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना अनिवार्य होगा, 100 से अधिक फ्रेंचाइजी टी20 मैच खेलने और पिछले 18 महीनों में 30 से अधिक मैच खेलना होगा।

इसके साथ ही, लीग ने सोशल मीडिया पर 250,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले प्लेयर्स को भी खेलने का मौका दिया है। यानी अगर खिलाड़ी श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलना चाहते हैं तो उनको इन सारे मापदंड पर खरा उतरना होगा।

स्टार श्रेणी में प्रवेश के लिए करना होगा ये काम

शीर्ष स्तरीय आइकॉन श्रेणी के अलावा लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) में स्टार कैटेगिरी भी शामिल हैं, जिसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर 250,000 से अधिक फॉलोअर्स होने चाहिए। साथ ही उनको 50 से अधिक इंटरनेशनल टी20 मैच, 100 से अधिक फ्रेंचाइजी टी20 मैच खेलने चाहिए और पिछले 18 माह में 30 से अधिक मैचों में भाग लेना चाहिए।

यह कदम फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द्वारा खिलाड़ियों के वर्गीकरण नियमों में सोशल मीडिया के प्रभाव को औपचारिक रूप से एकीकृत करने के दुर्लभ उदाहरणों में से एक है, जो आधुनिक टी20 क्रिकेट में मार्केटिंग बढ़ाने को महत्व देता है। साथ ही इस तरह के आधारहीन नियम लाकर लंका प्रीमियर लीग केवल प्रसिद्धि हासिल करना चाहता है।

किसकी वजह से KKR जीत गई लगातार 4 मैच? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ इन 2 दिग्गजों का लिया नाम

Lanka Premier League: खिलाड़ियों को मिलेंगे कितने रुपये?

लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) के सीजन 6 के लिए नई वेतन लिस्ट के अनुसार, आइकॉन और स्टार श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को 60,000 से 80,000 अमेरिकी डॉलर के बीच मिलेंगे, तो प्लैटिनम श्रेणी में आने वाले खिलाड़ियों को 50,000 अमेरिकी डॉलर एक सीजन के लिए दिए जाएंगे। वहीं, गोल्ड खिलाड़ी, 30,000 अमेरिकी डॉलर और क्लासिक खिलाड़ी 20,000 अमेरिकी डॉलर कमाएंगे।

लेकिन यह लीग इस साल क्रिकेट कम और प्रचार-प्रसार का साधान अधिक लग रही है, क्योंकि इस लीग में केवल वहीं खिलाड़ी खेलने के पात्र होंगे, जिनकी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता अच्छी है, लेकिन इस तरह के नियम से अधिक नुकसान लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) को होगा, क्योंकि आधारहीन नियम के चलते कई स्टार खिलाड़ी इस लीग में खेलने से बचते नजर आएंगे।

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हुई ये 3 टीमें, नहीं बचा कोई चांस! अब खेलेगी सिर्फ आत्मसम्मान के लिए

Tagged:

lanka premier league Instagram followers LPL auction
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com