टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुआ बाहर
Table of Contents
Big blow to Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम टक्कर ले रही है। इन दोनों टीमों के बीच 6 से 8 जून तक मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से बाजी मारी तथा इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बनाया। अब टेस्ट के बाद, इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में खेले जाने वाले वनडे के साथ होगी। इसके बाद, 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में एक्शन देखने को मिलेगा।
इस सीरीज की शुरुआत के लिए फैंस काफी उत्साहित थे, क्योंकि कई स्टार खिलाड़ियों को BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में चुना था। हालांकि, पहले विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हुए और अब इस लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी नाम शुमार हो गया है।
हार्दिक की फिटनेस को लेकर पहले ही आशंका जताई जा रही थी। इसी वजह से चयन समिति ने वनडे सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर बताई थी। पांड्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे लेकिन अब एक अन्य इंजरी की वजह से उनके बाहर होने की खबर आ रही है।
अफगनिस्तान वनडे सीरीज से Team India के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाहर

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना है। इन कंडीशन में पेस ऑलराउंडर की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी, इसी वजह से हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया (Team India) के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मिशन वर्ल्ड कप के तहत ही एक साल बाद हार्दिक की अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे स्क्वाड में वापसी हुई थी लेकिन अब वो बिना खेले ही बाहर हो गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या के पैर में मोच आ गई है और इसी वजह से वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। माना जा रहा है कि ऑलराउंडर खिलाड़ी अपनी सबसे अच्छी फिटनेस में था और 2 जून से BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी ट्रेनिंग कर रहा था। हार्दिक को 11 जून को धर्मशाला में भारतीय टीम से जुड़ना था, लेकिन अचानक आई मोच की वजह से उन्हें उसे कम से कम दो हफ्ते और बेंगलुरु में ही रहना होगा।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही कुछ समय और बिताएंगे हार्दिक पांड्या
इस पूरे घटनक्रम को लेकर BCCI के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,
"उन्हें हाल ही में एक छोटी सी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। उनके पैर में हल्की मोच आई है, जिससे थोड़ी तकलीफ हो रही है। यह कोई गंभीर या लंबी चलने वाली समस्या नहीं है, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों तक पैर पर ज्यादा जोर न डालें या वजन न उठाएं। ठीक होने के दौरान हार्दिक बेंगलुरु में ही रहेंगे और CoE के फिजियो और ट्रेनर्स से सलाह लेते रहेंगे।"
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या का बाहर होना टीम इंडिया (Team India) के लिए ज्यादा बड़ी समस्या नहीं है, क्योंकि हश्मतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली उतनी मजबूत नहीं है। इसी वजह से भारत अन्य विकल्पों से काम चला सकता है लेकिन जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज तक भारतीय खेमा हार्दिक के फिट होने की उम्मीद जरूर करेगा।
टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या की कौन ले सकता है जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के साथ नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में जगह दी गई थी। पहले माना जा रहा था कि शायद नितीश को बेंच पर ही रहना पड़े लेकिन अब हार्दिक के बाहर होने से उनकी किस्मत चमक सकती है। नितीश भी एक पेस ऑलराउंडर हैं और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन कर आ रहे हैं। उन्हें भी 2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का बैकअप माना जा रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका रहेगी।
यह भी पढ़ें: RCB के इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली Team India में जगह
Tagged:
indian cricket team team india afghanistan cricket team hardik pandya IND vs AFG ODI series 2026