एक बार फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, डेट का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगा ये मैच
Published - 10 Jun 2026, 10:00 AM | Updated - 10 Jun 2026, 10:56 AM
Table of Contents
IND vs PAK: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टीम मैच की वनडे सीरीज खेलने वाली है. 13 जुलाई से दोनों टीमों के बीच इस श्रृंखला का आगाज होगा, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे. जहां एक ओर टीम IND vs AFG ODI सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ भारत बनाम पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. तो आइए जानते हैं कि कब और कहां ये मुकाबला खेला जाएगा...
IND vs PAK मैच के शेड्यूल का हुआ ऐलान

12 जून से इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने वाला है, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें इस मार्की टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी. सभी टीमों ने आगामी विश्वकप के लिए अपनी तैयारिया शुरु कर दी है. इस बीच भारतीय टीम के शेड्यूल पर अपडेट आया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पाकिस्तान (IND vs PAK) का भी सामना करने वाली है.
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए Mohammed Siraj, रिप्लेसमेंट का भी BCCI ने किया ऐलान
इस दिन खेला जाएगा IND vs PAK मैच
भारतीय टीम अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी, जिसमें उसका सामना पाकिस्तान (IND vs PAK) से होगा. बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से ये मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद भारत की भिड़ंत 17 जून को नीदरलैंड्स से होगी. फिर 21 जून को मैनचेस्टर का मैदान भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच का गवाह बनेगा. टीम इंडिया को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी लॉर्ड्स को दी गई है.
| तारीख | मैच | वेन्यू | समय |
|---|---|---|---|
| रविवार, 14 जून 2026 | भारत महिला vs पाकिस्तान महिला | बर्मिंघम | शाम 7:00 बजे |
| बुधवार, 17 जून 2026 | भारत महिला vs नीदरलैंड्स महिला | लीड्स | शाम 7:00 बजे |
| रविवार, 21 जून 2026 | भारत महिला vs साउथ अफ्रीका महिला | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| गुरुवार, 25 जून 2026 | बांग्लादेश महिला vs भारत महिला | मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| रविवार, 28 जून 2026 | ऑस्ट्रेलिया महिला vs भारत महिला | लॉर्ड्स | शाम 7:00 बजे |
हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है. भारत को एकदिवसीय विश्वकप जिताने के बाद उनका लक्ष्य टीम को उसका पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने का होगा. जहां बल्लेबाजी में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष बल्लेबाजी की रीढ़ होगी तो वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव की तिकड़ी धमाल मचा सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर