IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-अफगानिस्तान का पहला वनडे?

Published - 10 Jun 2026, 10:54 AM | Updated - 10 Jun 2026, 11:31 AM

IND Vs AFG 9

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच टीम इंडिया ने अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था. अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला वनडे मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जायेगा. आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? यही जानकरी हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में देंगे.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा IND vs AFG मैच का प्रसारण

IND Vs AFG 1

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) वनडे सीरीज का लाइव मैच प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा. इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. खास बात यह है कि मैच की कमेंट्री आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs अफगानिस्तान वनडे सीरीज का लुफ्त उठाया जा सकता है.

जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगी लाइव स्ट्रीम

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण मोबाइल के जरिये जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. IND vs AFG बीच होने वाले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. साथ ही आप को मैच की कमेंट्री अपनी पसंदीदा भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि में चुनने का विकल्प मिलेगा.

कुछ ऐसे रिचार्ज जियो की सिम में आपकों मिल जाएंगे, जिसके चलते आप फ्री में हॉटस्टार मी जायेगा और फिर आप मुफ्त में मैच का आनंद ले सकते हैं.

वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-XI में मौका

Tagged:

indian cricket team
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com