4 ऑलराउंडर खिलाड़ी जो चोटिल हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कर सकते रिप्लेस, नंबर-2 का दावा सबसे मजबूत

Published - 10 Jun 2026, 02:01 PM | Updated - 10 Jun 2026, 03:17 PM

Afghanistan ODI Series 2

Hardik Pandya's replacement for Afghanistan ODI series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के सीरीज से बाहर होने की खबर आ रही है। मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि हार्दिक पीठ की समस्या से पूरी तरह ठीक हो गए हैं और 11 जून को धर्मशाला में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे लेकिन अब वो पैर की मोच का शिकार हो गए हैं। इसी वजह से मेडिकल टीम ने उन्हें दो से तीन सप्ताह तक ज्यादा जोर ना डालने की सलाह दी है।

इसी वजह से हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI series) का हिस्सा नहीं होंगे। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के कारण हार्दिक को काफी अहम खिलाड़ी माना जाता है और अब उनका बाहर होना निश्चित रूप से टीम इंडिया के लिए निराशाजनक खबर है। अभी तक BCCI की तरफ से हार्दिक के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही ऐलान किया जा सकता है।

फैंस के मन में जिज्ञासा है कि रिप्लेसमेंट के रूप में किसे मौका मिलेगा। इस लेख में हम उन 4 ऑलराउंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan ODI series) के लिए चुना जा सकता है।

इन 4 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में Afghanistan ODI Series के लिए मिल सकता है मौका

1. शार्दुल ठाकुर

Afghanistan ODI Series 3

इस लिस्ट में पहला नाम अनुभवी शार्दुल ठाकुर का है, जो पहले एक गेंदबाज के रूप में जाने जाते थे लेकिन अब वो बल्लेबाजी की भी काबिलियत रखते हैं। शार्दुल ने लगभग तीन साल से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले साल टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे।

अगर चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI series) के लिए हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी अनुभव नाम पर भरोसा जताया तो फिर शार्दुल ठाकुर एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। शार्दुल ने वनडे में 47 मुकाबलों में 65 विकेट लिए हैं और एक अर्धशतक की मदद से 329 रन बनाए हैं।

2. शिवम दुबे

हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI series) के लिए रिप्लेसमेंट करने के मामले में सबसे मजबूत दावेदारी शिवम दुबे की नजर आ रही है। शिवम टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं। दुबे के पास बीच के ओवरों में बड़े हिट लगाने की काबिलियत है। वहीं, वो मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर सकते हैं। मुंबई टी20 लीग में गेंदबाजी में उन्होंने काफी अच्छा किया है। ऐसे में उनके हालिया फॉर्म को ध्यान में रखते हुए वनडे स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

3. सूर्यांश शेडगे

अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI series) के लिए कुछ युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है। ऐसे में अगर चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी नए ऑलराउंडर को मौका देने की सोची तो फिर मुंबई के सूर्यांश शेडगे को चुना जा सकता है। सूर्यांश आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और मौजूदा समय में इंडिया ए के साथ श्रीलंका में हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में 11 लिस्ट ए मुकाबले खेले चुके हैं। इस दौरान 137 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट भी झटके हैं।

4. वेंकटेश अय्यर

हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI series) के लिए वेंकटेश अय्यर को भी चुना जा सकता है। वेंकटेश ने 2022 में अपना अंतिम वनडे खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में दोबारा इस फॉर्मेट में मौका नहीं मिला और आखिरी बार किसी भी फॉर्मेट में चार साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए थे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वेंकटेश ने हालिया समय में अच्छा किया है। इसी वजह से एक विकल्प वो भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, बाबर आजम-शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ हुए बाहर

Tagged:

team india afghanistan cricket team hardik pandya Shivam Dube IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com