इधर शुरू होनी भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज, उधर स्टार बैटर इंजर्ड होकर बाहर

Published - 25 Aug 2026, 11:44 AM | Updated - 25 Aug 2026, 01:03 PM

T20 Series

Star Batter Injured: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज होना है। इसके शेष दो मैच 15 और 17 सितंबर को होंगे। अफगनिस्तान के मेजबान होने के बावजूद सीरीज के तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, क्योंकि इस मैदान को उन्होंने अपना होम ग्राउंड चुना है।

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज की चर्चा के बीच एक स्टार बल्लेबाज चोट का शिकार हो गया है। इसी वजह से वो एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और उसकी चोट कितनी गंभीर है। वहीं, इसकी वजह से किस सीरीज से बाहर हुआ है।

IND vs AFG T20 सीरीज से पहले ये स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

T20 Series 1

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज से पहले एक टी20 त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज में नामीबिया, जिम्बाब्वे के साथ दक्षिण अफ्रीका को भी खेलना है। सीरीज की मेजबानी नामीबिया कर रहा है और यह 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। हालांकि, इसकी शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मिडिल ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज चोट के कारण सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।

नामीबिया में होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज से जेसन स्मिथ बाहर, दक्षिण अफ्रीका ने दी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका को नामीबिया दौरे पर टी20 ट्राई-सीरीज के बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। जेसन स्मिथ का चयन दोनों ही स्क्वाड में हुआ था लेकिन अब वो त्रिकोणीय सीरीज नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर बताया कि स्मिथ को दाहिनी एडक्टर मांसपेशी में खिंचाव के कारण विंडहोक में नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई-सीरीज से बाहर रहना पड़ेगा।

नामीबिया के खिलाफ़ 9 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जांच के बाद उनकी उपलब्धता पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि जेसन स्मिथ ने अभी तक 11 टी20 और 3 वनडे खेले हैं। इन 14 मैचों में उन्होंने कुल 256 रन बनाए हैं। ट्राई-सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

नामीबिया टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफ़ाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायेन

यह भी पढ़ें: IPL में सालों तक मचाया धमाल, लेकिन BCCI ने कभी नहीं दिया टीम इंडिया में मौका

Tagged:

south africa cricket team zimbabwe cricket team Namibia Cricket team Jason Smith
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com